फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

होली पर बाजार में लग रहा जाम, आज से रहेगी वाहनों की नो एंट्री

Mon, 14 Mar 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बड़ा बाजार में लगी भीड़भाड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। होली से पहले बाजार में भीड़ बढ़ने से जाम लग रहा है। लोग कई दिन से परेशानी झेल रहे थे, पुलिस अब चेती है। सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम कर जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया है। इसके अलावा जाम से निपटने के लिए सोमवार सुबह से वाहनों की नो एंट्री लागू की गई है। इसके लिए जगह-जगह प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां वाहनों को बाजार में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से वाहनों की नो एंट्री रहेगी। रात नौ बजे तक इसका सख्ती पालन होगा। बाजार में ये व्यवस्था सोमवार से लागू होकर होली तक रहेगी। इस दौरान बाजार में कोई चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा नहीं जा पाएगा। इसके लिए घंटाघर, छह सड़का, गोपी चौक, टिकटगंज, मढ़ई चौक, मथुरिया चौक, जोगीपुरा तिराहा, नगर पालिका तिराहा, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर और सुभाष चौक पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

-
यहां लगाई गई वाहनों पर पाबंदी
- घंटाघर से खैराती चौक की ओर
- छह सड़का से खैराती चौक की ओर
- गोपी चौक से नेहरू चौक की ओर
- टिकटगंज से हलवाई चौक की ओर
- मढई चौक से हलवाई चौक की ओर
- मधुरिया चौक से गोपी चौक की ओर
- जोगीपुरा तिराहा से छह सड़का की ओर
- नगर पालिका तिराहा से छह सड़का की ओर
- शिव मंदिर गांधी ग्राउंड से छह सड़का की ओर
- सुभाष चौक से छह सड़का की ओर
-
सड़क पर नहीं लगेंगी दुकानें
पिछले साल की तरह इस बार भी सड़क पर दुकानें नहीं लगेंगी। उन्हें फुटपाथ पर ही दुकानें लगाने को कहा गया है। बाजार में अगर कहीं जगह है तो वह सड़क किनारे दुकान लगा सकते हैं। अगर वहां जाम लगने की स्थिति बन रही है या आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होगी तो पुलिस ऐसी दुकानों को हटवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाजार में सोमवार से वाहनों की नो-एंट्री लागू की गई है। सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक कोई वाहन बाजार में नहीं घुसेगा। इसके लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed