फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उझानी मुख्य बाजार की सड़क दिखेगी चकाचक.. नवीनीकरण का काम शुरू

Sun, 13 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी में मेन मार्केट की निर्माणाधीन सड़क। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मुख्य बाजार की बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित खबर पर जागे पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने नवीनीकरण शुरू करा दिया है। उम्मीद की जा रही है कि चार-पांच में सड़क चकाचक दिखेगी।
विज्ञापन

बदायूं रोड मोड़ से मंडी समिति के पास तक मुख्य सड़क की दूरी करीब पौन किमी है। चार साल पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क का नवीनीकरण कराया था लेकिन दो-ढाई साल बाद ही खासकर सब्जी मंडी, हलवाई चौक मोड़ और पुराने बिजली उपकेंद्र के पास सड़क में गहरे गड्ढे हो गए। करीब दो महीने पहले समेत लोगों ने खस्ताहाल सड़क को लेकर दिक्कत बयां की। इसी क्रम में खबर छपने के बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने विभागीय कर्मियों को मौके पर भेजकर हकीकत का पता लगाया। इसके बाद जीर्णोद्धार को धनराशि अवमुक्त कर दी गई। अब सड़क बनने की प्रक्रिया शुरू होने से लोग खुश हैं।
विज्ञापन

-
स्टेशन रोड पर भी हो गए हैं गहरे गड्ढे
घंटाघर चौराहे को रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली सड़क पर आर्य समाज धर्मशाला और लिंक रोड मोड़ के पास गहरे गड्ढे हो गए। नगर पालिका परिषद से जुड़े स्टेशन रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में गहरे गड्ढों में फंसकर ओवरलोड वाहनों के पलटने की आशंका रहती है। लोगों ने बताया कि खस्ताहाल सड़क से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुख्य बाजार की सड़क का नवीनीकरण शुरू करा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के अभियान के तहत ही विभागीय स्तर से हकीकत का पता कराया गया था। जल्द ही पूरी सड़क शानदार दिखेगी। राहगीरों को दिक्कत भी नहीं होगी।
- अमर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed