फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कंकड़ों भरी और टूटी सड़कों से गुजरेंगे भोले के भक्त

Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बिरुआबाड़ी मंदिर को जाने वाला रोड।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। महाशिवरात्रि पर भगवान भोले के भक्त गंगाजल से उनका अभिषेक करते हैं। इस दौरान अधिकतर भक्त पैदल ही गंगाजल लेकर आते हैं। इस बार इन भक्तों को बदहाल सड़कों से होकर निकलना पड़ेगा। शहर से लेकर देहात तक के मार्ग कई जगहों पर टूटे, उखड़े, गड्ढा युक्त हैं। कुछ जगह सड़कें तो प्रमुख शिवालयों के पास भी खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

-
बिरुआबाड़ी के सामने अधबनी सड़क बनेगी मुसीबत
शहर के लालपुल से नवादा होते हुए बरेली रोड से जुड़ने वाली काली सड़क पर बिरुआबाड़ी मंदिर स्थित है। इस मंदिर के सामने आचार संहिता से पहले रोड बनाने का जो काम शुरू हुआ वह बाद में अटक गया। फिलहाल यह अधबना रोड बेहद खराब हालत में है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। अब एक मार्च को महाशिवरात्रि है। ऐसे में भोले के भक्तों को गंगाघाटों से गंगाजल भरकर भगवान शंकर का अभिषेक करने के लिए कंकड़ भरी सड़क से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
गौरी शंकर मंदिर के सामने सड़क टूटी
शहर से उसावां जाने वाले रोड पर मंडी समिति के पास सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय है। इस मंदिर में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों के शिव भक्त भी जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस बार इन भक्तों को मंदिर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शहर में मंदिर और मंडी के बीच में सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है। यहां तक कि मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चामुंडा चौराहे पर गड्ढों से होगी परेशानी
शहर से लालपुल होकर कछला जाने वाले रोड पर चामुंडा चौराहा है। यूं तो चौराहे के पास कोई धर्मस्थल नहीं है पर कांवड़ियों के शहर के मंदिरों में आने व जाने का यही प्रमुख मार्ग है। यहां कांवड़ियों को इस बार सड़क के गड्ढे परेशान कर सकते हैं।

-
बालाजी मंदिर के पास भी टूटी पड़ी सड़क
कछला से उझानी होते हुए बदायूं को आने वाला हाईवे अभी निर्माणाधीन है। इस वजह से कुछ जगहों पर यह टूटा पड़ा है। ऐसे में उझानी से बदायूं आने वाले कावड़ियों को बालाजी मंदिर के पास में टूटे पड़े रोड पर निकलने में परेशानी हो सकती है। चूंकि हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, इसलिए इस मंदिर में भी महाशिवरात्रि को भीड़ लगती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed