{"_id":"6214fd0155a4791c7e7ba742","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4762525196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद ने गरीब युवक का इलाज कराने को भेजी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद ने गरीब युवक का इलाज कराने को भेजी मदद
विज्ञापन
बिल्सी के बाबा अस्पताल में गरीब मां के बेटे के इलाज को मदद करते हाजी अजमल खां। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी गरीब युवक के इलाज को लगातार लोग आगे आ रहे हैं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी उसकी मदद की है।
नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी शमीम के पति की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका 26 वर्षीय पुत्र तनवीर किडनी में इन्फेक्शन समेत कई बीमारियों से पीड़ित है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज न करा पाने पर वह सरकार व लोगों से मदद की गुहार कर रही थी। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने फिलहाल अपने अस्पताल में तनवीर को भर्ती करा लिया है और इलाज चल रहा है। शमीम ने बताया कि अब तनवीर की तबीयत में काफी सुधार है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा नेता हाजी अजमल के जरिये 50 हजार रुपये की मदद परिवार को भेजी है। धनराशि देते समय सपा नगराध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, ललित गिरी, धर्मेंद्र कुमार, अकरम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
इनके अलावा नगर के समाजसेवी दीपक गुप्ता, लवकुमार वार्ष्णेय, अल मदद एनजीओ, सऊदी अरब से मुशर्रफ अली खान, संकट मोचन दरबार के महंत पंडित संजय शर्मा, राहुल माहेश्वरी, बसपा नेता शब्लू खान, हर्षित चौधरी समेत कई लोगों ने आर्थिक मदद की है। संवाद