फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं अगोल गांव के लोग

Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
अगोल गांव की प्रमुख सड़क जो कई सालों से टूटी हुई है। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी से सटा अगोल गांव ऊबड़खाबड़ रास्तों की वजह से विकास से अछूता है। गांववालों ने अपना यह दर्द साझा किया। बोले-विधायक जी एक बार भी आ जाते तो वह उन्हें अपनी समस्याएं गिनाते।
विज्ञापन

खैर इस बार भी विधानसभा चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी जी जान से जुटे हैं। इसके विपरीत मतदाता पूरी तरह से खामोश हैं। वह अपने गांव की समस्याओं को लेकर कहीं न कही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नाराज हैं। क्योंकि चुनाव के दौरान वह जनता को हर समस्या का निराकरण का भरोसा देते हैं। चुनाव जीतने के बाद उनकी ओर मुड़कर तक नहीं देखते। अगोल में आज भी लोग टूटी सड़क और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की अधिकतर सड़कें आज भी टूटी हुईं हैं। इसकी वजह से गांव के लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन

अधिकारियों से सड़क बनवाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। गांव के होली चौक की मुख्य सड़क करीब 20 वर्ष पहले ग्राम प्रधान ने बनवाई थी। यह वर्तमान में पूरी तरह से टूटकर नष्ट हो चुकी है। मामूली बरसात होने पर इस सड़क से लोगों का निकलना बंद हो जाता है। साथ ही गांव में दू षित जलभराव से यहां संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर गांव के लोग काफी चिंतित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गांव वालों ने कहा
अगोल के लोगों को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता काफी कचोटती है। गांव की प्रमुख सड़क लंबे समय से निर्माण न होने के कारण काफी जर्जर हो गई है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
- ताराचंद्र शाक्य
-
बिल्सी नगर के मोहल्ला तीन से गांव जाने वाले संपर्क मार्ग की लोक निर्माण विभाग ने लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई है। सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- सगन गाजी
-
गांव अगोल के अलावा इसके तीन मजरे भी हैं। उनकी सड़कों की दशा भी काफी खराब है। गांव की समस्या किसको बताई जाए। विधायक पिछले पांच साल में एक बार भी नहीं पहुंचे। गांव का विकास नहीं हो पा रहा है।

- खेमकरन शाक्य
-
क्षेत्रीय नेता गांव में केवल वोट मांगने आते हैं। जब कोई समस्या होती है तो वे आसानी से नहीं मिल पाते है। इसके कारण गांव की समस्या का निराकरण नहीं हो पाता है। इस चुनाव में भी प्रत्याशियों से इस बारे में मांग की जाएगी।
- भानुप्रताप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed