फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

वकील बोले- पार्किंग है न शौचालय, वादकारी और महिलाएं भी परेशान

Sat, 29 Jan 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
अधिवक्ता वार्ता करते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों से संवाद किया गया। अधिकतर वकीलों ने कचहरी परिसर में पार्किंग न होने का मुद्दा उठाया। कहा कि वकीलों व वादकारियों की बाइक अक्सर इसी वजह से चोरी होती हैं। डूडा का बनाया शौचालय बंद पड़ा है। इससे भी समस्या हो रही हैं। अध्यक्ष व सचिव के साथ ही अन्य वकील भी मौजूद रहे। किसने क्या कहा आप भी जानिए।
विज्ञापन

-
कचहरी पर बड़ी समस्या स्टांप वेंडरों की मनमानी से जुड़ी है। कई वेंडर दस रुपये का स्टांप खुलेआम बीस रुपये में बेचते हैं। इससे देहात इलाके से आए गरीब वादकारियों को परेशानी होती है। अधिकारियों को भी इस बारे में बताया है पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

- योगेश्वर प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन
-
कलक्ट्रेट के दो गेट में से एक को हमेशा बंद ही रखा जा रहा है। केवल एक ही गेट से आने जाने की अनुमति है। उस पर भी चेन बांध दी है जिससे वकीलों व वादकारियों के दो पहिया वाहन नहीं आ पा रहे। यह समस्या प्रशासन के अधिकारी जानबूझकर हल नहीं करा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप मिश्रा, महासचिव जिला बार एसोसिएशन
-
कई वकीलों के पास चैंबर ही नहीं हैं। ऐसे में वह सड़क किनारे कुर्सी या तख्त डालकर बैठते हैं। खासकर गर्मी व बरसात में उन्हें ज्यादा समस्या पेश आती है। वादकारी भी परेशान रहते हैं। नए चैंबर बनाए जाने चाहिए।
- दिनेश वर्मा, सचिव बार एसोसिएशन
-
परिसर में पुरुषों तक के लिए मूत्रालय व शौचालय की व्यवस्था नहीं है। डूडा का शौचालय बंद रहता है। ऐसे में महिला वकीलों व मुकदमों के सिलसिले में आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस समस्या को इस बार प्रत्याशियों के सामने रखेंगे।
- कमलेश सिंह, अधिवक्ता
-
कचहरी में पेश आ रही दिक्कतों को लेकर बार एसोसिएशन हमेशा सजग रहकर आवाज उठाती है पर जिला प्रशासन से मदद नहीं मिलती। अच्छे जनप्रतिनिधि हों तो वह भी वकीलों की जायज समस्या का समाधान करा सकते हैं।

- अजय कुमार सिसोदिया, अधिवक्ता
-
कचहरी के अंदर काफी संख्या में बंदर हैं। वह वादकारियों को ज्यादा परेशान करते हैं। लोगों का खाना व फल छीन ले जाते हैं। पार्किंग की भी बड़ी समस्या है। इसी वजह से बाइक चोरी रोज ही होती हैं। पुलिस व नगर पालिका को इन मुद्दों पर गौर करना चाहिए।
- मोहम्मद उमर, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed