फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दोबारा से खुल गए मैनहोल बने मुसीबत

Thu, 20 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कश्मीरी चौराहे पर खुला पड़ा मेनहोल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के कई इलाकों में बरसात के दिनों में कई मैनहोल खुले थे, अमर उजाला ने मुहिम छेड़ी तो इन्हें पालिका ने बंद करा दिया था। अब दोबारा से मैनहोल खुल गए हैं। जिनकी वजह से कई बार लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने इस ओर कोई एक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन

शहर में नाले-नालियों की साफ सफाई ठीक से हो सके, इसलिए मैनहोल बनाए गए, लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से बाइक से लेकर कार सवार तक इनमें फंस चुके हैं। कई बार बाइक सवार चोटिल भी हो चुुके हैं। कुछ एक जगहों पर मैनहोल पर सुरक्षा के लिए रखे जाल खराब हो गए हैं तो कहीं पर टेढ़े हो गए हैं। जिससे इन पर वाहन पहुंचते ही अनियंत्रित हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार इसको लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सर्दी के मौसम में कोहरा होने के कारण और भी ज्यादा दिक्कत आ रही है। ऐसे में सही से सड़क तक नहीं दिखाई देती है। जिसकी वजह से कई बार कार सवार इन मैनहोल में घुस जाते हैं। इससे उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

-
मैनहोल में लगाया पोल
एक काफी बड़ा मेनहोल खुला हुआ है। ऐसे में अगर किसी का वाहन उसमें जाता है तो काफी नुकसान होगा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने उस मेनहोल में एक बड़ा सा खंभा खड़ा कर दिया ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर में जहां पर मेनहोल खुले हैं। उनको चिह्नित कराया जा रहा है ताकि उनको बंद कराया जा सके। -अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed