फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

स्वच्छता अभियान पर सवाल उठा रहे बंद पड़े शौचालय

Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
स्कूल के पास में बना सार्वजानिक शौचालय। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जनता की सहूलियत के उद्देश्य से सार्वजनिक शौचालय तो बनवा दिए गए लेकिन अब तक कई के ताले नहीं खुल पाए हैं। ऐसे में इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बंद पड़े शौचालय स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) योजना के तहत नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। इसमें उसावां रोड पर सिगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जिला अस्पताल और डीएम चौराहे से थोड़ा दूर सार्वजनिक शौचालय बनवाए गए। इसके लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये शुल्क भी निर्धारित किया गया। यह और बात है कि इनके ताले न खुलने से लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका परिसर में भी सार्वजानिक शौचालय बनवाया गया पर काफी आड़ में होने के कारण यह लोगों की नजरों से दूर रहता है, जिस कारण इसका उपयोग नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक शौचालय पर खर्च हुए सवा सात लाख रुपये
नगर पालिका की ओर से शहर में जो सार्वजनिक शौचालय बनवाए गए उसमें पालिका ने प्रति शौचालय करीब सवा सात लाख रुपये खर्च किए।
-
लोकार्पण के बाद भी शुरू नहीं हुआ शौचालय
इन सार्वजानिक शौचालय का लोकार्पण नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता और पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने किया था। लोकार्पण के करीब तीन माह बाद भी आज तक इनमें ताले लटके हुए है।
-
अगर किसी शौचालय पर ताला लगा है तो उसे खुलवाया जाएगा। किसी सामुदायिक शौचालय पर ताला नहीं लगने दिया जाएगा।
-अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed