फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सीवर लाइन को 42 करोड़ स्वीकृत, ढाई करोड़ जारी

Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। अमर उजाला की मुहिम आखिरकार रंग ले ही आई। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पहले फेज के लिए शासन से 41 करोड़ 67 लाख (करीब 42 करोड़) की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही काम चालू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 2.50 करोड़ जारी भी कर दिए हैं। चुनाव आचार संहिता से पहले एक-दो दिन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास हो जाएगा। चुनाव आचार संहिता के दौरान काम में कोई रुकावट नहीं आए। इसके लिए लखनऊ से बृहस्पतिवार रात शासनादेश भी जारी हो गया।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम दो चरणों में होना है। पहले चरण में सोत नदी किनारे शेखूपुर रोड पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। इसके लिए नगर पालिका स्तर से 2.50 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। संबंधित किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र मिलने के बाद पिछले दिनों शासन को 45 करोड़ 40 लाख का एस्टीमेट भेजा गया था। इस रकम से पहले फेज में ट्रीटमेंट प्लांट का काम होना है।
विज्ञापन

शासन स्तर से डीपीआर को मंजूरी देते हुए प्रथम चरण के लिए 41 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। काम चालू कराने के लिए 2.50 करोड़ जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के बाद दूसरे चरण का काम होना है। दूसरे चरण में शहर में 185 किमी लंबी लाइन डाली जाएगी। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 485 करोड़ का खर्च आना है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता की ओर से इसको लेकर शासन स्तर पर लगातार पैरवी की जा रही थी। पहले चरण में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण में शहर में करीब 185 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने का काम होगा।
-
नगर विकास राज्यमंत्री के प्रयास आए काम
नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता काफी समय से शासन स्तर पर सीवर लाइन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पैरवी कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री के साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की। अक्तूबर में शासन ने सीवर लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और एस्टीमेट मांगा था। इसके बाद जल निगम शाहजहांपुर के एक्सईएन सुनील कुमार ने डीपीआर समेत एस्टीमेट शासन को भेज दिया था।

-
जल निगम, राजस्व विभाग, नगर पालिका स्तर से प्रक्रिया पूरी
शहर में सीवर लाइन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नगर पालिका के साथ ही राजस्व विभाग, जल निगम की ओर से सभी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। भूमि के लिए किसानों से सहमति पत्र लेने के बाद राजस्व विभाग ने यह भी पड़ताल कर ली है कि कोई भूमि विवादित तो नहीं है। पहले फेज में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चालू होगा। सीवर लाइन और प्लांट के काम का जिम्मा जल निगम शाहजहांपुर को दिया गया है। शेखूपुर रोड पर सोत नदी किनारे जल्द ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम चालू होने की उम्मीद है। नगर पालिका की ओर से भी सभी अनापत्ति प्रमाण पत्र जुटाने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed