{"_id":"61ba29ad8d0af574bb4ee35f","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4693555164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में जल जीवन मिशन के लिए 10 करोड़ से काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में जल जीवन मिशन के लिए 10 करोड़ से काम शुरू
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत होता नलकूप का बोरिंग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा के गांवों को 10 करोड़ की लागत से पाइप लाइन के जरिए शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए काम शुरू हो गया है। विधायक धर्मेंद्र शाक्य के प्रयासों से मुगर्रा जरासी, कृपिया और लभारी गांवों को केंद्र के जल जीवन मिशन में शामिल किया गया है। जल निगम ने बोरिंग का काम चालू करा दिया है।
विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने प्रदेश और केंद्र स्तर पर विधानसभा क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा गांवों को जल जीवन मिशन में शामिल करने के लिए पैरवी की थी। विधानसभा क्षेत्र के मुगर्रा जरासी, कृपिया और लभारी के लिए मिशन में शामिल करते हुए सरकार ने पिछले दिनों बजट भी जारी कर दिया था। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने शिलान्यास किया था। इसके बाद यहां काम चालू हो गया है। मुगर्रा जरासी में दो करोड़ 54 लाख 99 हजार और लभारी में पांच करोड़ 77 लाख खर्च होंगे। शेष राशि कृपिया में खर्च की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि इन गांवों में पाइप लाइन से पेयजल के बदले ग्रामीणों को कोई शुल्क भी अदा नहीं करना होगा। जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि काम शुरू कर दिया गया है। जल्द काम पूरा कर पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
-
शेखूपुर विधानसभा में करोड़ों के 51 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कई काम पूरे भी हो चुके हैं। कुछ काम जल्द पूरे होने वाले हैं। जल जीवन मिशन के तहत तीन गांवों में 10 करोड़ की लागत से काम शुरू हो गया है। गुणवत्ता पूर्ण काम को जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद गांवों में पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र शाक्य, विधायक शेखूपुर