फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दो गांवों में जल जीवन मिशन के लिए 10 करोड़ से काम शुरू

Thu, 16 Dec 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जल जीवन मिशन के तहत होता नलकूप का बोरिंग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा के गांवों को 10 करोड़ की लागत से पाइप लाइन के जरिए शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए काम शुरू हो गया है। विधायक धर्मेंद्र शाक्य के प्रयासों से मुगर्रा जरासी, कृपिया और लभारी गांवों को केंद्र के जल जीवन मिशन में शामिल किया गया है। जल निगम ने बोरिंग का काम चालू करा दिया है।
विज्ञापन

विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने प्रदेश और केंद्र स्तर पर विधानसभा क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा गांवों को जल जीवन मिशन में शामिल करने के लिए पैरवी की थी। विधानसभा क्षेत्र के मुगर्रा जरासी, कृपिया और लभारी के लिए मिशन में शामिल करते हुए सरकार ने पिछले दिनों बजट भी जारी कर दिया था। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने शिलान्यास किया था। इसके बाद यहां काम चालू हो गया है। मुगर्रा जरासी में दो करोड़ 54 लाख 99 हजार और लभारी में पांच करोड़ 77 लाख खर्च होंगे। शेष राशि कृपिया में खर्च की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि इन गांवों में पाइप लाइन से पेयजल के बदले ग्रामीणों को कोई शुल्क भी अदा नहीं करना होगा। जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि काम शुरू कर दिया गया है। जल्द काम पूरा कर पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-
शेखूपुर विधानसभा में करोड़ों के 51 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कई काम पूरे भी हो चुके हैं। कुछ काम जल्द पूरे होने वाले हैं। जल जीवन मिशन के तहत तीन गांवों में 10 करोड़ की लागत से काम शुरू हो गया है। गुणवत्ता पूर्ण काम को जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद गांवों में पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र शाक्य, विधायक शेखूपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed