फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कुछ सप्ताह चलकर ठप हुआ अभियान, अब सड़कों पर गंदगी

Mon, 13 Dec 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शहर में सड़क पर फैला पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में गंदगी को देखते हुए नगर विकास राज्यमंत्री के निर्देश पर हर शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इसमें नगर पालिका के कर्मचारियों के अलावा ग्राम पंचायतों से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सफाई कराई जा रही थी, लेकिन इस शनिवार को विशेष सफाई अभियान नहीं चलाया गया। वहीं रविवार को स्थानीय सफाई कर्मचारियों ने सफाई नहीं की। ऐसे में मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में कूड़ा फैला रहा। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिवाली से पहले हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में शहरवासियों को त्योहार गंदगी के बीच में मनाना पड़ा था। तब नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को अपने हाथों में लिया और शहर में हर शनिवार को विशेष अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि इसके तहत शहर पालिका के सफाई कर्मचारियों के अलावा जिला पंचायत राज विभाग के दो सौ सफाई कर्मचारियों को लेकर शहर में विशेष सफाई कराई जाए। उसके बाद शनिवार को निरंतर अभियान जारी रहा, लेकिन इस शनिवार को शहर में अधिकारियों ने विशेष सफाई अभियान नहीं चलाया तो रविवार को भी सफाई नहीं हुई। ऐसे में रविवार को शहर गलियों से लेकर मुख्य सड़कों के किनारे हर तरफ कूड़ा पड़ा दिखा। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-
सफाई कर्मचारियों को बुलाने के लिए डीपीआरओ से बात करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनका नंबर बंद था। पालिका के कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई थी।
-अमित कुमार, ईओ/ सिटी मजिस्ट्रेट
-
पालिका की तरफ से सफाई कर्मचारियों की कोई मांग नहीं की गई थी। अगर मांग की गई होती तो अवश्य कर्मचारियों को भेजा जाता। मेरा फोन हर समय खुला रहता है।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed