फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रात भर बंद रही चीनी मिल, गन्ना किसान परेशान

Fri, 03 Dec 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शेखूपुर में दि किसान सहकारी चीनी मिल में बृहस्पतिवार रात पेराई ठप हो गई। चीनी मिल के बॉयलर में लीकेज की समस्या से गैस का रिसाव शुरू हो गया था। इस कारण प्रेशर नहीं बन रहा था, जिससे मिल प्रशासन को पेराई बंद करने पड़ी। मिल अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह पेराई चालू हो गई।
विज्ञापन

शहर से सटे शेखूपुर स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र 13 नवंबर को शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे चीनी मिल के बॉयलर में लीकेज की समस्या आ गई। गैस का रिसाव होने की जानकारी मिलने पर मिल अधिकारियों ने पेराई बंद करा दी। रात में कर्मचारी बॉयलर ठीक करने को जुट गए। मगर रात में मशीन के लीकेज को बंद नहीं कर पाए। इसकी वजह से पेराई शुरू नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे के बाद में बॉयलर ठीक होने पर पेराई शुरू की गई। पेराई बंद होने से रातभर किसान परेशान रहे।
विज्ञापन

19 दिन में चार बार बंद हो चुकी है चीनी मिल
शेखूपुर सहकारी चीनी मिल 19 दिनों में चार बार बंद हो चुकी है। 19 दिसंबर को चीनी मिल नोकेन में बंद हुई थी। जबकि 25 नवंबर को दो बार चीनी मिल बंद हुई थी। उस दौरान भी चीनी मिल में बायलर में लीकेज की समस्या उत्पन्न हुई थी, चौथी बार बृहस्पतिवार रात में बंद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के मरम्मत कार्य पर उठने लगे सवाल
चीनी मिल प्रशासन द्वारा चीनी मिल पेराई सत्र शुरू करने से पहले हर साल मशीनों को चेक किया जाता है। साथ ही कमी मिलने पर मरम्मत कार्य कराया जाता है ताकि जब चीनी मिल चले तो किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार कुछ ही दिनों में बार-बार चीनी मिल बंद होने से इसके मरम्मत कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। साथ ही जिन अधिकारियों ने चीनी मिल की फिटनेस को पास कर चलाने की इजाजत दी है। उनकी कार्य प्रणाली पर किसान अब सवाल उठाने लगे हैं। किसानों के अनुसार अगर चीनी मिल सही नहीं थी, एक दो दिन बाद इसको शुरू कर देते। इससे जो कमियां थीं उनको सही कर लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed