फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बृहस्पतिवार रात को शहर में घूमे मंत्री, मैनहोल बंद कराए

Sat, 13 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ देर रात शहर में सड़कों को भ्रमण किया। सं? - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में जगह-जगह सड़कों के बीच में मैनहोल खुले पड़े थे। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। ऐसे में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात नगर विकास राज्यमंत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ शहर की सड़कें देखीं और खुले पड़े मैनहोल को बंद कराया।
विज्ञापन

शहर में ऊबड़खाबड़ सड़कों की समस्या पुरानी है। शासन-प्रशासन के दावों के बाद भी टूटी सड़कें दुरुस्त नहीं हो पा रहीं हैं तो नई दिक्कत यहां वहां खुले पड़े मैनहोल पैदा कर रहे थे। शहर की सड़कों पर जगह-जगह मैनहोल खुले पड़े हैं। इसे लेकर लोग कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। बावजूद इसके पालिका द्वारा इन मैनहोल को बंद कराने की व्यवस्था नहीं की गई। लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुख से प्रकाशित किया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात को नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के साथ में शहर की सड़कों को देखा और खुले पड़े मैनहोल को बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि इनको तुरंत बंद कराया जाए ताकि राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने शहर में कई जगह मैनहोल को बंद करने का काम शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed