फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

निर्माणाधीन जीआईसी घटपुरी के निर्माण को मिले 41.97 लाख

Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
घटपुरी में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। घटपुरी में निर्माणाधीन जीआईसी के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय विधायक/ नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता के अनुरोध पर शासन ने अंतिम किस्त के रूप में 41. 97 लाख की धनराशि स्वीकृत की। ऐसे में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम जल्दी काम पूरा करेगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले शैक्षिक सत्र से इस विद्यालय में क्षेत्र के बच्चों का नामांकन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

बदायूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता से क्षेत्र की जनता ने इंटर कॉलेज की मांग की थी। इसको लेकर राज्यमंत्री मुख्यमंत्री से मिले थे और जीआईसी की मांग की। ऐसे में मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी थी। इसक बाद में घटपुरी में दो करोड़ 77 लाख और 24 हजार इसको बनाने के लिए स्वीकृति हुए। इसके बाद में निर्माण कार्य शुरू हो गया। अब तक तीन किस्तों में शासन द्वारा धनराशि भवन निर्माण के लिए जारी कर दी गई है लेकिन काफी समय से अंतिम किस्त कॉलेज के लिए नहीं बन पा रही है। इसको लेकर राज्यमंत्री ने शासन से भवन निर्माण के लिए अंतिम किस्त की धनराशि 41. 97 लाख स्वीकृत करने की मांग की थी। राज्यमंत्री के अनुरोध पर प्रशासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जीआईसी के भवन निर्माण को अवशेष धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। इस संबंध में विशेष सचिव शंभू कुमार ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक माध्यमिक को भी पत्र भेजा है। अंतिम किस्त मिलने के बाद में जल्द ही कार्यदायी संस्था इसको पूरा कर देंगी। ऐसे में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

-
क्षेत्र की जनता ने कॉलेज की मांग की थी, जनहित को देखते हुए घटपुरी में इंटर कॉलेज खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे। उन्होंने तुरंत ही मंजूरी दे दी थी। तब से इसका बनना शुरू हो गया है। अंतिम किस्त भी जारी हो गई है। अब जल्द ही यह बन जाएगा। और यहां पर बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। -महेश चंद गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक/ नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed