फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

...तो क्या इसी नरक के बीच मनेगी खंडसारी मोहल्ले वालों की दिवाली

Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मोहल्ला खंडसारी में जलभराव से हो रही समस्या। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के बीचोंबीच मोहल्ला खंडसारी में गंदगी और जलभराव से बुरा हाल है। यहां नालियों के स्लैब टूटे पड़े हैं। इनकी वजह से नालियां चोक होकर उफना गई हैं और मोहल्ले में भीषण गंदगी व जलभराव है। पालिका प्रशासन से गुहार करके लोग थक चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खंडसारी में गंदगी की भरमार है। मोहल्ले वालों का कहना है कि यहां की सफाई करने के लिए तैनात सफाई कर्मचारी मन मुताबिक ही आता है। आने पर भी नाममात्र को सफाई करके चला जाता है। यहां सड़कों पर पड़ा कूड़ा भी कई-कई दिन तक ज्यों का त्यों पड़ा रहता है। साथ ही यहां की नालियां व नालियों पर बनी पुलियां भी हमेशा चोक रहती हैं। इसकी वजह से यहां सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहता रहता है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी से लोगों को वहां से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों को खतरा सता रहा है कि कहीं शहर में फैले मच्छर जनित डेंगू व मलेरिया जैसे रोग कहीं उनके वार्ड के लोगों को भी चपेट में न ले लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed