{"_id":"61687c4607b94f7e4200cd08","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4629231139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवक ने खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवक ने खा लिया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। कार्रवाई न करने और शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डालने के लिए चर्चित मूसाझाग पुलिस पर नया आरोप लगा है। एक युवक ने घर में घुसकर पिटाई करने वालों के खिलाफ पुलिस के कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर जहर खा लिया। उसने वीडियो वायरल कर पुलिस पर निशाना साधा, कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो बच जाने पर दोबारा जहर खाकर जान दे देगा।
थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी अर्पित पटेल पुत्र बाबू सिंह ने बुधवार रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए और उसे भर्ती करा दिया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। उसने आरोप लगाया है कि पश्चिम पट्टी के कुछ लोग उसके घर में घुस आए थे और उसके साथ मारपीट करने के साथ उसकी बेइज्जती भी की। उसने थाना पुलिस को सूचना दी, बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस के कार्रवाई न करने और बेइज्जती से दुखी होकर उसने जहर खाया है। उसने वीडियो में कहा है कि अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो बच जाने पर फिर से जान देने की कोशिश करेगा। युवक के जहर खाने से घबराई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है लेकिन कार्रवाई फिर भी नहीं की है। बस जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
-
युवक के जहर खाने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- गजेंद्र कुमार श्रोत्रिय, सीओ उझानी