फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

परिषदीय विद्यालयों में लगेगी चुनावी पाठशाला

Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में जल्द ही बच्चों के लिए चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। गांवों में अशिक्षित युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस पाठशाला से जोड़ा जाएगा। यहां लोकतंत्र के महापर्व से जुड़ीं कक्षाएं संचालित होंगी। इनमें मतदान के महत्व, ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया सहित चुनाव से जुड़ी विभिन्न प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। जिले में चुनाव के लिए बूथ बनाए गए हैं। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज आदि शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने बूथों पर चुनावी पाठशाला आयोजित करें। इसमें युवा मतदाताओं, विद्यालय छोड़ चुके 14-17 आयु सीमा के भावी मतदाताओं व बच्चों को एकत्र कर उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताएं। ईवीएम से कैसे मतदान करें। मतदान हुआ कि नहीं, इसकी जानकारी कैसे लें। इन सभी पहलुओं पर जागरूक करें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.प्रवेश कुमार ने बताया पिछले दिनों इसको लेकर बैठक कर संबंधितों को निर्देशित भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed