फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

मोहल्लों में घूमे मंत्री, बोले-जल्द बनवाई जाएंगी सड़कें

Sat, 09 Oct 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पथिक चौक से लालपुल को जाने वाली सड़क को देखते राज्यमंत्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर की श्रीराम नगर, विजय नगर कॉलोनी की समस्याओं और पथिक चौक के जलभराव का मुद्दा पिछले दिनों अखबार में प्रमुखता से उठाया गया था। इसी के चलते नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को यहां निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बात की। सभी जगह जरूरी काम कराने के निर्देश दिए। वादा किया कि अब लोगों को और दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। जर्जर सड़कें भी जल्द बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। सबसे ज्यादा गंदगी और टूटी सड़कों से है। ऐसे में लोग पालिका प्रशासन से लेकर अधिकारियों तक के लगातार फरियाद करते रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इसी के चलते ऐसे इलाकों के लोगों की आवाज को पिछले दिनों अखबार में प्रमुखता से उठाया गया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाने का काम किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में जब समस्याओं के बारे में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता को पता चला तो वह शुक्रवार को सबसे पहले श्रीराम नगर कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने पाया कि कॉलोनी को जाने वाला मुख्य मार्ग टूटा है। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उसके बाद में उन्होंने विजय नगर कॉलोनी को देखा। वहां कई गलियां टूटी तो कई नीचीं थीं। यहां पर जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई थी, इस पर उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुख्य सड़क टूटी देख राज्यमंत्री बोले- तुरंत कराएंगे ठीक
पैदल निरीक्षण करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री काली सड़क पर पथिक चौक के पास पहुंचे तो उन्होंने पाया कि नवादा होकर निकलने वाली सड़क जो लालपुल पर जाकर मिलती है, काफी टूटी हुई है। आसपास के व्यापारियों ने इस सड़क को बनवाने की मांग की। इस पर तुरंत ही राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात की और इस सड़क को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। यहां बता दें कि यहां जलभराव की समस्या को 15 जुलाई को प्रकाशित किया गया था। तब चेयरमैन दीपमाला गोयल ने खुद मौके पर जाकर समस्या का समाधान करा दिया था।
-
शहर की जनता हमारा परिवार है। परिवार को दुख होगा तो हमें भी परेशानी होगी। समस्याओं को अखबार में प्रमुखता से उठाया गया, खुद स्थिति देख ली है। प्राथमिकता से जनहित में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
- महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री
-
बोले लोग
जलभराव की समस्या शुरू से है। पिछले दिनों पाइप लाइन टूटने से दिक्कत और बढ़ गई। तब भी इस समस्या को अखबार में प्रमुखता से उठाया गया था। अब लगता है कि समस्या से निजात मिल जाएगी।
-हिमांशु, पथिक चौक
-
शहर के मौजूदा हालात किसी से नहीं छिपे हैं। चाहे में अधिकारी हो या फिर जनप्रतिनिधि ही क्यों न हो। ऐसे में शहरवासियों को अब नगर विकास राज्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद है समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
-विनोद जटवानी, काली सड़क
-
शहर में टूटी सड़कें परेशानी की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं। अमर उजाला ने लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उसके लिए हम उसका आभार व्यक्त करते हैं।

-राजीव रस्तोगी, पथिक चौक
-
पता नहीं कब शहर के लोगों को टूटी सड़कों से निजात मिल पाएगी। आज राज्यमंत्री आए, उन्होंने हम लोगों को दर्द जाना है, अच्छा लगा है। अब वह बस इन टूटी सड़कों से छुटकारा दिला दें।
-अरविंद सिंह, श्री राम नगर कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed