{"_id":"615dfd8f8ebc3e628d1eb0bc","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4620699151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की जगह गली में जा रहा पानी, प्रदर्शन कर रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की जगह गली में जा रहा पानी, प्रदर्शन कर रुकवाया काम
विज्ञापन
मोहल्ला नेकपुर पहुंचे नगर पालिका के जेई लोगों से बात करते हुए। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मोहल्ला नेकपुर में बन रही सड़क का निर्माण बुधवार को स्थानीय लोगों ने रुकवा दिया। उनका कहना था कि जब तक मुख्य रोड का पानी नाले में नहीं जाएगा, तब तक वे यहां पर सड़क बनवाने का काम नहीं होने देंगे।
रेलवे क्रॉसिंग के पास में स्थित मोहल्ला नेकपुर में काफी महीनों से मुख्य सड़क टूटी पड़ी है। नगर पालिका की ओर से ठेके पर इस सड़क को बनवाया जा रहा है। ऐसे में मुख्य सड़क की दोनों नालियों का पानी गली की ओर मोड़ दिया गया है। इस पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए बुधवार दोपहर हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जब गली से कुछ ही दूरी पर एक साइड नाला बह रहा है तो उन नालियों का पानी गली की जगह नाले की ओर निकलना चाहिए, या फिर दूसरी साइड में भी कुछ दूर पर बने नाले में जोड़ देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर जेई ने मौके पर जाकर मुआयना किया और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन गली के लोगों का कहना था अन्य गलियों का पानी इस गली से नहीं निकलने देंगे। उसे नाले में ही निकाला जाए। उसके बाद जेई मौके से चले आए, इससे बाद में ठेकेदार के निर्देश पर दोबारा काम शुरू हुआ तो लोगों ने काम रुकवा दिया।
-
काफी समय से सड़क टूटी है, जिसे बनवाने का काम करवाया जा रहा है। लोग पानी निकासी को लेकर विरोध कर रहे हैं। उनको समझाने का प्रयास किया। फिलहाल उन्होंने काम रुकवा दिया है। दोबारा बात करते हैं।
विज्ञापन
- कृष्ण चंद्रा, जेई नगर पालिका