फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जाएं तो जाएं कहां, यहां तो पीने के लिए शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं

Thu, 30 Sep 2021 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जिला अस्पताल में हैंडपंप से पानी लेती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला और जिला महिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। एक माह से आरओ सिस्टम खराब होने के कारण उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बात करें तो 300 बेड के अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना औसतन 1200 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल का स्टाफ भी काफी संख्या में हैं। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में भी प्रतिदिन औसतन सात से आठ सौ महिलाएं आती हैं। प्रतिदिन औसतन 20 प्रसव भी होते हैं। प्रसव के बाद प्रसूता को अस्पताल में रहना होता है। तीमारदार भी रुकते हैं। यहां भी पीने के पानी की समस्या है। जिला अस्पताल के आरओ में चार टंकियां हैं। इनमें एक टंकी में ही पानी आता है। महिला अस्पताल की दो टंकियों में पानी आता है। यह पानी भी शुद्ध नहीं होता। अस्पताल प्रशासन पीने के पानी को लेकर कतई गंभीर नहीं है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरओ सिस्टम को सही नहीं कराया जा रहा। वह भी तब संक्रामक रोग लगातार लोगों को गिरफ्त में ले रहे हैं।
विज्ञापन

-
आरओ के साथ हैंडपंपों के पास भी गंदगी
जिला और जिला महिला अस्पताल के आरओ के पास सूचना बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है कि गंदगी करने वालों से दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी दोनों स्थानों पर गंदगी है। यही नहीं अस्पताल प्रशासन ने आज तक किसी से गंदगी करने पर जुर्माना नहीं वसूला। इधर, दोनों अस्पताल में लगे हैंडपंपों के आस-पास भी गंदगी है। इस ओर भी अस्पताल प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा। नोडल अधिकारी सीएमओ तक कई बार शिकायत पहुंच चुकी है लेकिन अब तक इस संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में जब संक्रामक रोग फैल रहे हैं लोग सशंकित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शासन की प्राथमिकता है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। आरओ खराब होने की जानकारी मिलने पर दोनों अस्पतालों के सीएमएस को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। इन्हें तत्काल सही कराने की व्यवस्था कराई जाएगी।
- डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
-
यह बोले मरीज और तीमारदार
जिला अस्पताल परिसर में पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। कहने को तो शीतल जल के लिए आरओ है, लेकिन यह काफी समय से खराब है। ऐसे में हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है।
-अनिल
-
अस्पताल परिसर में आरओ खराब हैं। जिला अस्पताल परिसर में इंडिया मार्का दो हैंडपंप हैं। यहां भी गंदगी है। बावजूद इसके पीने के पानी के लिए यहां लाइन लगती है।

-मनोज कुमार
-
जिला महिला अस्पताल का आरओ तो पहले से खराब है। दूसरा इसके आस-पास गंदगी भी है। आरओ का मुख्य गेट भी टूटा हुआ है। पानी की टंकियों पर भी काफी गंदगी रहती है।
-राकेश
-
महिला अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। आरओ के अंदर और आस-पास काफी गंदगी है। शीतल और शुद्ध जल को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
- वीरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed