{"_id":"6153703d8ebc3e09f4370e4c","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4611892136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चौराहे पर लगा जाम तो क्रेन उठा ले जाएगी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज चौराहे पर लगा जाम तो क्रेन उठा ले जाएगी वाहन
विज्ञापन
रोडवेज चौराहे पर खड़ी पुलिस की क्रेन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अमर उजाला के अभियान का असर दिखाई देने लगा है। रोडवेज चौराहे पर लगातार जाम लगने की समस्या के समाधान को पुलिस ने मंगलवार को उचित कदम उठा लिया। पुलिस ने चौराहे पर एक क्रेन खड़ी करवा दी है। अगर चौराहे पर या आसपास कहीं प्राइवेट वाहन जाम लगाता दिखा तो ये क्रेन वाहन को उठा ले जाएगी। फिर ये वाहन जुर्माना देकर ही छूटेगा। इसकी जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी।
रोडवेज स्टैंड के बाहर चौराहे पर काफी समय से जाम लग रहा है लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई थी, हालांकि कई बार अभियान चलाकर चौराहे से वाहन हटवाए गए। सुबह अभियान चलाया गया तो दोपहर के बाद जाम लग गया। यहां तक कि रोडवेज कर्मचारियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। कुछ दिन चौराहे पर शांति रही। इसके बाद फिर वही हालात हो गए। पिछले कई दिन से अमर उजाला ने इस मामले में सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित कीं तो मंगलवार को चौराहे पर इसका असर दिखाई दिया।पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए चौराहे पर क्रेन खड़ी करा दी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर चौराहे पर प्राइवेट वाहन खड़ा हुआ तो उसे क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया जाएगा। फिर संबंधित वाहन जुर्माना चुकाने के बाद ही छोड़ा जाएगा। इससे मंगलवार को रोडवेज चौराहे पर प्राइवेट वाहन नजर नहीं आए तो वहीं रोडवेज बसें भी खड़ी नहीं हुईं।
विज्ञापन
-
रोडवेज चौराहे पर जाम लगाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इसीलिए चौराहे पर एक क्रेन खड़ी करा दी गई है। अगर कोई वाहन जाम लगाता मिला या बेवजह खड़ा पाया गया तो उस पर जुर्माना डाला जाएगा।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी