फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

हिसाब मांगा तो हंगामा हो गया

Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज में पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सरदार बल्लभभाई पटेल कॉलेज परिसर में कुर्मी महासभा की बैठक काफी गहमागहमी भरी रही। तमाम लोगों ने पुरानी कमेटी से हिसाब मांगा तो हंगामा हो गया, माइक को लेकर छीनाझपटी होने लगी, स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिस को संभालनी पड़ी। आखिर में पुरानी कमेटी ने इस्तीफा दे दिया और जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल को कॉलेज का अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के बैनर तले आयोजित बैठक की शुरुआत रविवार दोपहर 12 बजे हुई। इसमें सतीश सिंह पटेल ने समाज को जोड़ने और कॉलेज निर्माण की पहल को जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि आखिर कॉलेज का निर्माण अधूरा क्यों पड़ा है ? दुकानों का व्यापारीकरण कराने की जरूरत क्यों पड़ी ? समाज के लोगों को क्यों नहीं बताया गया, उनके साथ मीटिंग क्यों नहीं की गई। ऐसे सवालों को उठाते हुए पुरानी कमेटी से जवाब मांगा।
विज्ञापन

कॉलेज कमेटी के मंत्री प्रेमपाल सिंह से पूछा कि कॉलेज क्यों नहीं बना? उनके अलावा कोषाध्यक्ष अनेकपाल सिंह ने भी सफाई पेश की। अध्यक्ष रहे भाजपा नेता हरप्रसाद सिंह ने कागजात दिखाकर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि मुझे तो कमेटी से निकालने की तैयारी कर दी गई थी। यही लोग कमेटी संभाल रहे थे। हस्ताक्षर कराने आते थे। मैंने हस्ताक्षर कर दिए। किसने क्या किया ये कमेटी के बाकी लोग जानें। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैं समाज के साथ हूं। मुझे नाम नहीं करना है। समाज का काम होना जरूरी है। बाद में कई बार हंगामा हुआ। वक्ताओं से माइक छीनने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर दोबारा बैठाया। अंत में सभी लोगों ने एकजुट होकर पुरानी कमेटी को भंग करने की मांग की। आखिर में जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल को कॉलेज कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया। लोगों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, सुरेश चंद्र सिंह, उमेश सिंह, तीर्थेद्र सिंह पटेल, प्रेमपाल सिंह, ग्रीश सिंह, अंकित पटेल, अरुण पटेल, जमुना सिंह, अवध पटेल, आलोक पटेल, शिवेंद्र पटेल, गगन पटेल, राहुल पटेल, अशोक पटेल, रामवीर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
-
तीन अक्तूबर को होगा कमेटी का विस्तार
रविवार दोपहर कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में ये तय कर लिया गया कि तीन अक्तूबर को कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इसमें तय होगा कि किसे उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष चुना जाएगा। हर गांव से सदस्य चुने जाएंगे।
-
हम समाज के व्यक्ति हैं। समाज के लिए काम करते हैं। कॉलेज के लिए बहुत कुछ किया लेकिन हमें कमेटी से निकालने की कोशिश की गई। समाज के लोग नहीं चाहते थे कि हम कमेटी से निकलें। अब हमने इस्तीफा दे दिया है। नए अध्यक्ष के रूप में अनूप सिंह पटेल को चुन लिया गया है। मेरी उम्र भी 80 साल हो गई है। अब मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं।

-हरप्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता
-
सरदार बल्लभ भाई डिग्री कॉलेज कई साल से अधूरा पड़ा था। कुछ दिन पहले व्यापारी करण के लिए एक बोर्ड लगाया था। इस पर हम लोगों ने समाज को एकत्र किया। बैठक हुई, नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अब आगे की रणनीति तैयार कराई जाएगी।
-कुलदीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष कुर्मी महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed