फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

गरीब कल्याण मेलों में 7292 लोगों को किया लाभान्वित

Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
आसफपुर में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देतीं सांसद। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले में शनिवार को कई कार्यक्रम हुए। जनप्रतिनिधियों ने जिले भर में लगाए गए गरीब कल्याण मेलों में जाकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। जिले भर में लगे मेलों में 7292 लाभर्थियों को लाभान्वित किया गया। बदायूं क्लब में प्रधानमंत्री मोदी के चित्रों की प्रदर्शनी में भी सांसद, डीएम व जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक वजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, इस्लामनगर, सहसवान में, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर में, विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य ने जगत, म्याऊं, उसावां में, विधायक बिसौली कुशाग्र सागर ने बिसौली व आसफपुर और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने उझानी व अंबियापुर में पहुंचकर गरीब कल्याण मेलों का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लाभार्थियों को पत्र बांटे। चिकित्सा विभाग की ओर से सभी ब्लॉक में जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा कोविड टीकाकरण आदि की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से विकास खंडों में कृषि संयंत्रों का वितरण, योजनाओं का प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की चाबी वितरण, कार्यक्रम किया गया। उज्ज्वला 2.0 योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिए जाने की व्यवस्था व राशन कार्डों का वितरण कराया गया। वद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्रों का वितरण व गरीब बालिकाओं के विवाह के लिए संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिए जाने की व्यवस्था रही। विधवा पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए पेंशन/उपकरणों के वितरण के लिए कैंप का आयोजन करने के साथ पेंशन स्वीकृति पत्र/ट्राई साइकिल/अन्य यंत्रों का वितरण किया गया। धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का परीक्षण और पोषाहार वितरण किया गया।

कादरचौक में किसान कल्याण मेले का आयोजन ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत व जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र शाक्य ने किया। निशुल्क गैस कनेक्शन, कन्या सुमंगला श्रम विभाग से अनुदान पोषण पोटली समूह से प्रमाण पत्र पेंशन दिव्यांग उपकरण आदि वितरण किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed