{"_id":"614f7c1f8ebc3efad63cf51a","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly460871838","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बसों पर लगाम, अब रोडवेज बसें लगा रहीं जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बसों पर लगाम, अब रोडवेज बसें लगा रहीं जाम
विज्ञापन
रोडवेज चौराहे पर सड़क पर लाइन से खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रोडवेज चौराहे पर पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं। पुलिस प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों को रोकने में काफी हद तक सफल हुई है लेकिन रोडवेज बसें आज भी सड़क पर खड़ी की जा रहीं हैं। इससे चौराहे पर लगातार जाम लग रहा है।
सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को चौराहे पर पहुंचकर अभियान चलाया था। उन्होंने डग्गामार वाहन और प्राइवेट बसों को चौराहे से खदेड़ दिया था। वॉटर वर्क्स रोड पर खड़े वाहनों को भी हटवा दिया। इससे दोपहर तक रोडवेज चौराहे पर व्यवस्था ठीक रही लेकिन दोपहर के बाद फिर वही स्थिति हो गई। इधर, शनिवार सुबह रोडवेज चौकी प्रभारी अरविंद कन्नौजिया ने पुलिस टीम के साथ चौराहे से डग्गामार वाहनों को हटवाया। दोपहर तक पुलिस चौराहे पर भी खड़ी रही लेकिन उसके बाद रोडवेज बसों ने आकर व्यवस्था बिगाड़ दी। आंबेडकर पार्क को जाने वाले रोड किनारे तमाम रोडवेज बसें आकर लाइन से खड़ी हो गईं। बाद में बसों की एक और लाइन लग गई। इससे जाम लग गया। वहीं अजंता होटल के सामने कई बसें सड़क पर खड़ी रहीं। उनमें सवारियों को भी बैठाया गया। इससे शाम तक व्यवस्था गड़बड़ाई रही।
-
रोडवेज चौराहे पर जाम न लगे, इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रोज पुलिस टीम लगाकर यहां फालतू वाहनों को हटवाया जाएगा। जल्द ही चौराहे की व्यवस्था पूरी तरह सुधर जाएगी।
विज्ञापन
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी