फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बिसौली बाईपास लटका : शासन ने लौटाया 134 करोड़ के एस्टीमेट का प्रस्ताव

Fri, 24 Sep 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बिसौली में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बिसौली के लोगों की बाईपास निर्माण संबंधी मांग पूरी होने में फिलहाल देरी हो सकती है। दरअसल, शासन ने बाईपास निर्माण संबंधी 134 करोड़ के एस्टीमेट को कुछ तकनीकी खामियों के कारण लौटा दिया है। ऐसे में जल्द बाईपास निर्माण को मंजूरी और बजट मिलने की उम्मीद कुछ टूट गई है। हालांकि, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर का कहना है कि वह जिला स्तर से लेकर शासन तक बाईपास निर्माण की पैरवी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे बिसौली नगर के बीच से होकर गुजरता है। इस हाईवे पर यातायात का भारी दबाव रहता है। भारी वाहनों के कारण दिन भर नगर में हाईवे पर जाम लगा रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी हाईवे पर सर्वा, आसफपुर, पिंडारा, दबतोरी, आंवला और हतसा रोड भी मिले हैं। नगर के लोग लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग कर रहे थे। बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के प्रयासों से कामयाबी भी मिली। करीब आठ महीने पहले शासन ने एस्टीमेट मांगा तो लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने 134 करोड़ का एस्टीमेट शासन को भेेज दिया। बाईपास के लिए जमीन चिह्नित करने का काम भी पूरा कर लिया गया। करीब 12 किमी का बाईपास सर्वा से आसफपुर रोड, पिंडारा रोड, दबतोरी रोड, आंवला रोड और हतसा होते हुए फिर से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद से जुड़ना था। इसके लिए भूमि अधिग्रहण भी होना था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग ने स्थानीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एस्टीमेट शासन को भेज दिया। विधायक कुशाग्र सागर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को भी कई कई पत्र लिखे लेकिन एस्टीमेट में कुछ कमियां होने से शासन ने इसे लौटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले स्थानीय निवासी
बिसौली में बाईपास का निर्माण बेहद जरूरी है। जाम के कारण नगर के लोगों को ही नहीं बल्कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है।
-चुन्ना मिस्त्री
नगर में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगने वाला जाम नासूर साबित हो रहा है। लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग की जा रही है। बाईपास निर्माण होने से जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
-राजेश भारद्वाज
पिछले महीने बाईपास निर्माण के लिए कवायद शुरू हुई थी तब उम्मीद जगी थी कि जल्द बाईपास को मंजूरी मिल सकती है। अब बाईपास के लिए शासन स्तर पर पैरवी की जरूरत है।
-सविता शर्मा
बाईपास नगर के बीच घने इलाके से होकर गुजरता है। कई बार हादसे होते रहते हैं। दिन भर यहां जाम लगा रहता है। बाईपास न होने के कारण पूरा नगर जाम से जूझता है।

-डॉ. गुंजन गुप्ता
विधायक की बात
बाईपास निर्माण मेरी प्राथमिकताओं में है। शासन को 134 करोड़ का एस्टीमेट भेजा गया था। कुछ कारणों से शासन ने एस्टीमेट लौटा दिया है। मैं बाईपास निर्माण के लिए जिला से लेकर शासन स्तर तक पैरवी में लगा हूं। बाईपास निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री/लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया है। बाईपास निर्माण के लिए लगातार शासन स्तर तक पैरवी कर रहा हूं। स्थानीय अधिकारियों के भी संपर्क में हूं। फिर से एस्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद जल्द ही बाईपास को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
- कुशाग्र सागर, विधायक बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed