फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रोडवेज ने एनओसी के लिए फिर किया आवेदन

Mon, 20 Sep 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और परिवहन निगम ने रोडवेज का डीजल पंप शिफ्ट कराने के लिए पार्ट वन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू कर दी है। इससे पहले डीजल पंप शिफ्ट करने के लिए जरूरी औपचारिकताओं पूरी किए बगैर वन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया था। बाद में वन विभाग की ओर से इस संबंध में परिवहन निगम और आईओसी को लिखा गया तब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, बदायूं डिपो का वर्कशॉप दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास शिफ्ट हो गया है, लेकिन अब तक पुराने स्टैंड से डीजल पंप नहीं हटा। करीब एक साल पहले बदायूं डिपो ने इसके लिए वन विभाग से एनओसी मांगी थी, लेकिन पोर्टल पर आधी-अधूरी औपचारिकताओं के साथ पत्रावली बनाकर वन विभाग को भेज दी गई थी। इस कारण वन विभाग से एनओसी नहीं मिल पाई। डीजल पंप शिफ्ट न होने के कारण रोडवेज की 131 बसें डीजल भरवाने के लिए रोज वर्कशॉप से पुराने बस स्टैंड आती हैं। इससे न सिर्फ डीजल की खपत होती है, बल्कि रोडवेज बस स्टैंड पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना होता है।
विज्ञापन

आईओसी और रोडवज की ओर से एनओसी के लिए किए आवेदन में वन विभाग के नोडल अधिकारी ने कमियां पाई थीं। ऐसे में पार्ट एक की कार्रवाई ही पूरी नहीं हो सकी। वन विभाग की ओर से पिछले दिनों इस संबंध में रोडवेज को नोटिस भेजा गया। इसके बाद बरेली स्थित आईओसी के कार्यालय से कमियों को दूर करने के बाद फिर से फाइल वन विभाग को देने के साथ पोर्टल पर अपलोड की गई है। अब वन विभाग की ओर से पार्ट टू की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई वन और पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से होनी है। इसके बाद डीजल पंप के लिए एनओसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसी और बदायूं डिपो ने एनओसी के संबंध में पार्ट वन की सभी औपचारिकताओं को पूरा किए बिना ही आवेदन किया था। आवेदन में जो कमियां थीं उनको दूर करने के बाद अब फिर से औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। पार्ट वन की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द एनओसी के लिए पार्ट टू की कार्रवाई को वन विभाग पूरा कर लेगा। इसके बाद एनओसी जारी कर दी जाएगी। - अशोक कुमार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed