फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

13 सड़कों का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Thu, 16 Sep 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
एनआईसी में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की 13 सड़कों का शुभारंभ और लोकार्पण किया। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी में डीएम दीपा रंजन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक निर्माण विभाग के परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) के तहत 88.45 किमी लंबी 13 सड़कों का शुभारंभ किया गया। वहीं 16 किमी लंबी छह सड़कों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण में नवीन तकनीकी उपयोग के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह तकनीक अन्य जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। इस तकनीक में उच्च गुणवत्ता की सड़क का निर्माण किया जाता है। जल्द ही इस संबंध में अन्य जिलों के लिए भी आदेश पारित किया जाएगा। कार्यक्रम का शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीएम दीपा रंजन, सीडीओ निशा अनंत, एएमए जिला पंचायत सत्यपाल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने प्रसारण देेखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed