फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

गंगा खतरे के निशान से ऊपर, 10 गांवों में घुसा पानी

Thu, 02 Sep 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उसहैत बांध से टकराता बाढ़ का पानी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा खतरे के निशान से 66 सेमी ऊपर बह रही है। नरौरा बैराज से बुधवार को तीसरे दिन एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। इससे सहसवान और उसहैत के 10 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई स्थानों पर गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। सैकड़ों बीघा जमीन और फसलें गंगा में समा गई हैं। बुधवार को कछला में खतरे के निशान पर गंगा का मीटर गेज 162.660 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम सप्ताह से गंगा का जलस्तर लगातार कम ज्यादा होने से कटान हो रहा था। इसके कारण कई स्थानों पर तेजी से कटान हो रहा था। हालांकि, एक दौरान एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी नहीं छोड़ा गया था। ऐसे में बाढ़ के हालात नहीं थे। सोमवार को नरौरा बैराज से गंगा में 106722 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद गंगा में उफान आ गया। मंगलवार को दूसरे दिन नरौरा से 127260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद जलस्तर खतरे के निशान पर 162.660 पर आ गया है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन गंगा ममें 127260 पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा में उफान बना हुआ है। बुधवार को खतरे के निशान पर कछला में गंगा का मीटरगेज 162.660 दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 66 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

उसहैत और सहसवान में संवेदनशील हो रहे हालात
गंगा में उफान के कारण उसहैत और सहसवान में आलात संवेदनशील हो रहे हैं। उसहैत बांध को अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही नगला अजमेरी और गंगा-महावा बांध पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं। सहसवान के गांव तेलिया नगला, कोतल नगला, आसे नगला, तोफी नगला में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई है। खिरकवारी, मानपुर पुख्ता में भी तेजी से कटान हो रहा है। उसहैत के जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, दल नगला, कदम नगला और रहपुरा में बाढ़ का पानी घुस गया है। अहमदनगर बछौरा, जसवंत नगला समेत कई गांवों में कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा में लगातार एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर 162.660 सेमी के आसपास बना हुआ है। जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। उसहैत बांध पर हालात अतिसंवेदनशील हैं। नगला अजमेरी और गंगा-महावा बांध भी संवेदनशील श्रेणी में हैं।-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed