फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

खतरे के निशान से नीचे नहीं आ रही गंगा

Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं के उसहैत में कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे नहीं आ रहा है। शनिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 78800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। इसके चलते कई स्थानों पर गंगा कटान भी कर रही हैं।
विज्ञापन

कछला में मीटरगेज पर शुक्रवार को जलस्तर खतरे के निशान पर 162.250 दर्ज किया गया था। शनिवार को जलस्तर बढ़कर 162.350 हो गया है। इससे कटान तेज हो गया है। गंगा-महावा और उसहैत बांध पर कटान रोकने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दोनों तटबंधों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। शनिवार को गंगा में बिजनौर से 112492 और हरिद्वार से 130743 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रविवार को गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने की संभावना है। इसके मद्देनजर बाढ़ खंड अभी से तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को जलस्तर में 10 सेमी का इजाफा हुआ है। उसहैत और गंगा-महावा बांध पर कटान रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। फिलहाल खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed