फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सवर्ण और अनुसूचित जाति के लोगों में ठनी, काम बंद किया तो पानी देने से इनकार

Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कुंवरगांव इलाके में अपने खेत में ट्यूबवेल का बोरिंग कराते अनुसूचित जाति के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के नरऊ पसा गांव में सिंचाई की सहूलियत बंद होने से परेशान अनुसूचित जाति के लोगों ने अब अपना ट्यूबवेल बनवाना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने पहले सामान्य वर्ग के लोगों का काम बंद किया तो दूसरे पक्ष ने उनके खेतों को निजी नलकूप से पानी देना बंद कर दिया। इसको लेकर गांव में दोनों वर्गों के लोगों के बीच पंचायत हुई पर कोई हल नहीं निकल सका। इस मामले में पुलिस ने 44 लोगों को मुचलका पाबंद किया था।
विज्ञापन

आठ अगस्त को नरऊ पसा गांव के सामान्य वर्ग के कुछ लोग कुंवरगांव थाने पहुंचे थे। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने उनके कार्य बंद कर दिए हैं। इस पर उन्होंने भी अपने ट्यूबवेल से सिंचाई करने पर पाबंदी लगा दी है। कुछ लोग इस विवाद को बढ़ाना चाहते हैं। कुछ लोग इस मामले को तूल दे सकते हैं, इसलिए पहले ही जानकारी देने आए हैं। शाम को अनुसूचित जाति के लोग थाने पहुंचे और उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों पर सिंचाई के लिए पानी न देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर थाना पुलिस गांव पहुंची थी और दोनों वर्गों के लोगों को बैठाकर बातचीत की। इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने कह दिया कि वह कार्य नहीं करेंगे। दूसरे वर्ग के लोगों ने भी कहा कि वह अपने निजी ट्यूबवेल का पानी इन्हें नहीं देंगे। वह एक दूसरे का कोई सहयोग नहीं करेंगे। थाना पुलिस ने भविष्य में विवाद बढ़ने की आशंका में दोनों वर्गों के करीब 40 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया । तब से दोनों वर्गों के बीच विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन

इधर, अनुसूचित जाति के लोगों ने अपने खेत में ट्यूबवेल बनवाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी समाज के लोग अपना ट्यूबवेल बनाने में व्यस्त थे। उनका कहना है कि उनके खेतों में सिंचाई का साधन हो गया है। अब कोई विवाद नहीं है लेकिन वह कार्य किसी सूरत में नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कई दिन पुराना मामला है। एक पक्ष ने जब दूसरे पक्ष के यहां काम करने बंद किए तो दूसरे पक्ष ने अपने निजी नलकूप से सिंचाई के लिए पानी बंद कर दिया। कोई मारपीट या विवाद तब भी नही हुआ था पर पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों पक्ष के कुछ लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया था। गांव में फिलहाल किसी तरह का विवाद नहीं है। किसी सार्वजनिक वस्तु या स्थान के लिए कोई प्रतिबंध भी नहीं है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed