फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रविवार को लॉकडाउन बंदी खत्म लेकिन शहर में बंद रहेगा बाजार

Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की लगातार सामान्य हो रही स्थिति के बाद प्रदेश सरकार ने अब रविवार के लॉकडाउन की बंदी को भी खत्म कर दिया है। इसके बाद अब रविवार को भी बाजार खुलेंगे। शहर में क्योंकि रविवार को साप्ताहिक बंदी होती है, इस कारण यहां बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद शनिवार और रविवार का दिन बंदी के लिए निर्धारित किया गया था। ऐसे में शहर और उपनगरों में दो दिन बाजार बंद हो रहे थे। व्यापारी संगठन शनिवार और रविवार की बंदी खत्म करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने 14 अगस्त को शनिवार की बंदी को खत्म कर दिया था, लेकिन रविवार का लागू रखा था। अब रविवार की बंदी भी पूरी तरह से खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

बिसौली और सहसवान में शुक्रवार, दातागंज में सोमवार और बिल्सी में बृहस्पतिवार साप्ताहिक बंदी दिवस निर्धारित हैं लेकिन यहां रविवार को बाजार बंद रहते थे। अब रविवार की बंदी खत्म होने के बाद यहां उस दिन बाजार खुलेंगे और पहले की तरह निर्धारित बंदी दिवसों को बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रविवार को बंदी दिवस निर्धारित है। रविवार की बंदी खत्म होने से शहर के व्यापारियों को खास फायदा नहीं होगा, लेकिन देहात के व्यापारियों को फायदा होगा।
यह बोले-व्यापारी
त्योहार के मद्देनजर व्यापारी संगठन पहले से रविवार की बंदी खत्म करने की मांग कर रहे थे। यह अच्छी बात है कि सरकार ने रविवार की लॉकडाउन बंदी को खत्म कर दिया है। इससे व्यापार को गति मिलेगी।
- सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री राष्ट्रीवादी उद्योग व्यापार मंडल
सरकार ने सही समय पर कोरोना की वजह से बंदी को पूरी तरह से खत्म किया है। इस बार ज्यादातर त्योहार रविवार के ही दिन पड़ रहे हैं। निर्धारित बंदी दिवस को ही बाजार बंद होंगे। इससे व्यापारियों को फायदा होगा।
-धर्मेंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता बिसौली
कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर ने व्यापार को ठप कर दिया था। सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों को ही हुआ। यह अच्छी बात है कि देर से ही सही सरकार ने व्यापारी संगठनों की मांग पर ध्यान दिया है।
-विपिन अग्रवाल, व्यापारी
यह व्यापारी संगठनों के प्रयासों का नतीजा है कि सरकार ने रविवार को भी बाजार खोलने की छूट दी है। इससे पहले शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया गया था। सप्ताह में छह दिन बाजार खुलने से व्यापार के लिए सहूलियत होगी।

-सौरभ गुप्ता, व्यापारी नेता
तहसील मुख्यालयों में साप्ताहिक बंदी के दिन
सहसवान- शुक्रवार
बिसौली- शुक्रवार
बिल्सी- बृहस्पतिवार
दातागंज- सोमवार
शासनादेश की प्रति मिल गई है। हर नगर में अब पूर्व की तरह साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। शहर में रविवार को बंदी रहा करेगी जो इस बार से प्रभावी रहेगी। बाकी नगरों में उनकी साप्ताहिक बंदी का पूर्व दिवस ही बंदी का दिन रहेगा।
- अजीत कन्नौजिया, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed