फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उझानी में चार स्थानों पर बनाए जाएंगे फायर हाइड्रेंट

Fri, 13 Aug 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी (बदायूं)। नगर पालिका के ईओ जेपी यादव ने बकाया वसूली अभियान समेत लोगों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर अधीनस्थों के साथ समीक्षा की। बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही कर्मचारियों से कहा गया कि वे शिकायतों का समय रहते निस्तारण करें। बकाया वसूली में भी हर महीने इजाफा होना चाहिए। यह भी बताया कि पालिका चार प्रमुख स्थानों पर फायर हाइड्रेंट को स्टैंड पोस्ट बनाएगी।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में अलग-अलग अनुभाग के प्रभारियों और लिपिकों के साथ बैठक में सबसे ज्यादा जोर बकाया वसूली पर रहा। ईओ जेपी यादव ने कहा कि गृह, जलकर और जलमूल्य की वसूली फिलहाल संतोषजनक नहीं है। पालिका की दुकानों का बकाया किराया जमा कराने के लिए किरायेदारों से संपर्क कर उन्हें बकाया जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

गृह निर्माण के नक्शों को स्वीकृति प्रदान करने से पहले मौका मुआयना किया जाना आवश्यक है। पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर उन्होंने प्रभारी नफीस अहमद, सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षक हरीश त्यागी को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय स्तर के कार्यक्रमों और योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों की पत्रावलियों की जांच निर्धारित समय में हो जानी चाहिए ताकि आवेदकों को समय रहते अनुदान का लाभ मिल जाए। जलकल प्रभारी को चार प्रमुख स्थानों पर फायर हाइड्रेंट बनाने के लिए निर्देशित दिया गया। समीक्षा बैठक में राजकुमार गुप्ता, संजय गौतम, संजय शर्मा, अखिल मिश्रा, तौसीफ अहमद और मुकेश शर्मा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed