फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बीच गांव में टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, बाल-बाल बचे ग्रामीण

Thu, 12 Aug 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सिलहरी (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बाबट गांव में बड़ा हादसा होने से बच गया। मंगलवार शाम को बीच गांव में सड़क पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। इसको लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में होकर घरेलू लाइन के अलावा हाईटेंशन लाइन भी जा रही है। इस लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। कई बार ग्रामीण बिजली विभाग से तार बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। अभी कुछ दिन पहले भी गांव में तार टूटकर गिर गया था। तब भी लोग तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मंगलवार को भी ग्रामीण भाग्यशाली रहे कि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गए। जब लाइन का तार टूटकर गिरा तब सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि उसके आसपास तमाम लोग थे। कुछ लोग एक घर के सामने चबूतरे पर बैठे थे। जैसे ही हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी और उससे चिंगारी निकली तो लोग भागकर दूर जा खड़े हुए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर तमाम लोग एकत्र होकर आ गए। उन्होंने इसकी सूचना पर बिजली विभाग और पुलिस को भी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र फोन करके सप्लाई बंद कराई। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की गांव की लाइन तत्काल ठीक कराई जाए या फिर हाईटेंशन लाइन गांव से हटवाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभागीय अधिकारी नहीं सुनेंगे तो वह उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबट गांव में लाइन टूटने की सूचना मिलते ही सप्लाई बंद करा दी गई थी। लाइन जोड़ने में देर क्यों हुई, इस बारे में संबंधित एसडीई से जानकारी ले रहे हैं। जर्जर तारों को बदलवाने की प्रक्रिया जिले में तेजी से चल रही है। - प्रवेश कुमार, अधीक्षण अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed