फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पुलिस लाइन में एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती के दौरान जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की

Mon, 02 Aug 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। पुलिस लाइन में एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आवेदन जमा करने के दौरान युवाओं के बीच धक्कामुक्की हुई तो कई लोग नीचे जमीन पर गिर गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो युवा उलझने लगे। हालात बेकाबू होते देखकर भर्ती बीच में रोक दी गई। करीब चार घंटे बाद माहौल शांत होने पर दोबारा भर्ती शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान पर शनिवार से एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती चल रही है। पहले दिन करीब आठ सौ लोगों ने आवेदन किया। पहले दिन भीड़ कम रही थी। इससे एंबुलेंस पायलट का आराम से ट्रायल हो सका, लेकिन रविवार को पुलिस लाइन मैदान पर अनुमान से ज्यादा युवाओं की भीड़ पहुंच गई। सुबह नौ से लेकर 11 बजे तक आराम से भर्ती होती रही, लेकिन उसके बाद भीड़ बढ़ती चली गई। हालात ये हो गए कि जेल तिराहे से पुलिस लाइन चौराहे तक बाइक खड़ी करने तक की जगह नहीं बची। सड़क के दोनों ओर आवेदकों को अपने वाहन लगाने पड़े।
विज्ञापन

उधर, पुलिस लाइन मैदान पर भीड़ बढ़ी तो पहले आवेदन जमा करने की होड़ में युवाओं के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कई लोग भीड़ के बीच जमीन पर गिर गए। व्यवस्था बिगड़ती देख अधिकारियों दोपहर करीब 12 बजे बीच में ही भर्ती रोक दी। इसके बावजूद आवेदक नहीं माने। वह पुलिस लाइन में भर्ती स्थल पर भीड़ लगाए रहे। इस बीच तमाम लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे अधिकारियों को वहां से निकलना पड़ा। फिर सिविल लाइंस पुलिस को बुलाना पड़ा। शुरू में युवकों ने पुलिस से भी नोकझोंक की। बाद में पुलिस ने भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल शांत होने पर शाम चार बजे दोबारा भर्ती शुरू हुई। शाम छह बजे तक चली भर्ती में पता लगा कि करीब दो हजार लोगों ने आवेदन किया। इसमें एंबुलेंस चलाने के दौरान करीब डेढ़ सौ आवेदन निरस्त भी किए गए। भीड़ की वजह से तमाम लोग अपने आवेदन ही जमा नहीं कर सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि भर्ती में करीब चार हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
एंबुलेंस कार्यालय तक पहुंच गए आवेदक
रविवार को एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती के दौरान हालात यह हो गए कि तमाम आवेदक महिला अस्पताल स्थित एंबुलेंस कार्यालय तक पहुंच गए। यहां भी आवेदकों की भीड़ जमा हो गई। इससे कर्मचारियों को कार्यालय बंद करके जाना पड़ा।
सड़क बनी वाहन स्टैंड, लगा जाम
एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती के दौरान पुलिस लाइन से लेकर जेल तिराहे तक सड़क वाहन स्टैंड बन गई। इससे आवेदकों के आने-जाने के दौरान कई बार सड़क पर जाम लगा। हालांकि यहां यातायात पुलिस लगाई गई थी लेकिन आवेदकों की संख्या ज्यादा होने से जाम खुलवाना मुश्किल हो गया था। भर्ती स्थगित करने के बाद जाम और लग गया। इससे पुलिस को खड़े होकर जाम खुलवाना पड़ा।
कई जिलों के आवेदक पहुंचने से बिगड़ी व्यवस्था
-एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती में रविवार को तीन जिले के आवेदक बुलाए गए थे। इसमें बदायूं, बरेली और पीलीभीत जिला शामिल था। इसके बावजूद आसपास के कई और जिलों के आवेदक पुलिस लाइन में पहुंच गए। इससे भर्ती के दौरान व्यवस्था बिगड़ गई। कोरोना संक्रमण के दौर में इतनी संख्या में आई भीड़ निश्चित ही प्रशासनिक चूक का नमूना रही। खुफिया अमले ने भी इस तरह का इनपुट नहीं दिया कि इतनी संख्या में लोग आ सकते हैं।
-रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। पुलिस से ग्राउंड मांगा गया था। पुलिस लाइन ग्राउंड दे दिया गया था। इसके अलावा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस भी लगाई थी। दोपहर के समय हंगामा होने की सूचना पर पुलिस को भेजा गया। उसके बाद हंगामा नहीं हुआ।- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

दोपहर के समय पुलिस लाइन में ज्यादा भीड़ पहुंच गई थी। कोरोना गाइड लाइन का भी ध्यान रखना था लेकिन आवेदक ज्यादा थे। वह हंगामा कर रहे थे। इससे चार घंटे भर्ती स्थागित करनी पड़ी। हालांकि बाद में आवेदकों को बुलाकर ट्रायल कराया गया। आज करीब दो हजार आवेदन आए हैं। सुबह निर्धारित समय नौ बजे भर्ती शुरू होगी। - रोहित यादव, जिला प्रभारी 102 व 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed