फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

त्योहारी सीजन में बैंकों की छुट्टियां बिगाड़ न दे हिसाब

Sat, 03 Oct 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। अक्तूबर शुरू होने के साथ शुरू हुआ बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला महीने के अंत तक रहेगा। अक्तूबर के अंत में त्योहारी सीजन पूरे जोर पर होगा और इस दौरान बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। इस महीने बैंकों की नौ दिन छुट्टी रहेगी, जिसमें एक दिन दो अक्तूबर का बीत चुका है। अगले महीने नवंबर के पहले दिन भी रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अक्तूबर में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियां, त्योहारी सीजन का हिसाब बिगाड़ सकती हैं। इसके चलते जहां लोगों को नकदी का संकट झेलना पड़ सकता है वहीं एटीएम भी लोड के कारण जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान पटरी से उतरीं आर्थिक गतिविधियां अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इस बीच बाजारों में खरीदार भी बढ़ने लगे हैं। पितृपक्ष और मलमास के दौरान भी आर्थिक गतिविधियों पर कुछ प्रभाव हुआ है। अब नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन और सहालग शुरू होने जा रहे हैं। जाहिर है कि इन दिनों बैंकों में लेन-देन भी बढ़ जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि ग्राहक अपने बैंकिंग संबंधी काम निपटाने के लिए बैंक शाखा पर चले जाते हैं और वहां पता चलता है कि उस दिन बैंकों की छुट्टी है। तब काफी समस्या होती है। अक्तूबर में कुछ ऐसे ही हालात बनने वाले हैं। प्रत्येक रविवार के साथ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अक्तूबर में रविवार और शनिवार के अलावा दुर्गाष्टमी, विजय दशमी के अलावा बारावफात भी है। इन दिनों भी बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवकाश के बाद चार अक्टूबर को रविवार होने के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 10 अक्तूबर को दूसरा शनिवार व बारावफात और 11 अक्टूबर को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 और 25 अक्तूबर को नवमी और रविवार तथा 24 अक्तूबर को शनिवार में भी बैंकों में अवकाश रहेगा। 26 अक्तूबर को विजय दशमी के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। बैंकों में लेनदेन बंद रहने के दौरान एटीएम पर दबाव बढ़ जाएगा। एटीएम में नकदी की कमी न हो इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पितृपक्ष और मलमास के बाद बाजार को भी उम्मीदें
आमतौर पर पितृपक्ष के दौरान बाजारों में खरीद नहीं होती। लोग पितृपक्ष के दौरान नई चीजों की खरीद को शुभ नहीं मानते। इसी तरह मलमास में भी शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। 15 दिन के पितृ पक्ष और एक माह के मलमास खत्म होने के बाद त्योहारी सीजन में व्यापारियों को भी अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। मलमास 16 अक्तूबर को खत्म हो रहे हैं। 17 अक्तूबर से नवरात्र शुरू होने के साथ बाजारों में रौनक बढ़ने लगेगी। गौर करने वाली बात है कि इसी दौरान त्योहारी सीजन में बैंकों में एक के बाद एक छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में ग्राहक के साथ कारोबारियों को भी नकदी की जरूरत होगी।

इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
04 अक्तूबर 2020 रविवार- साप्ताहिक अवकाश
10 अक्तूबर 2020 शनिवार माह का दूसरा शनिवार
11 अक्तूबर 2020 रविवार साप्ताहिक अवकाश
18 अक्तूबर 2020 रविवार- साप्ताहिक अवकाश
24 अक्तूबर 2020 शनिवार- अष्टमी (नवरात्रि) व माह का चौथा शनिवार
25 अक्तूबर 2020 रविवार- साप्ताहिक अवकाश- नवमी
26 अक्टूबर 2020 सोमवार- विजय दशमी
30 अक्तूबर 2020 शुक्रवार- बारावफात
(तिथि के अनुसार दिनों का परिवर्तन भी संभव है)
अक्तूबर में साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर नौ दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 29 अक्तूबर को मिलाद-ए-शरीफ के स्थानीय अवकाश के बारे में अभी जानकारी नहीं है। त्योहारी सीजन के दौरान बैंकों के अवकाश के दिनों में ग्राहकों को नकदी की कोई समस्या न हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा जाएगा। एटीएम में नकदी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
- परमजीत सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed