{"_id":"5f57d8498ebc3e61557817c3","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly41913907","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेगा वेंडर जोन, सड़कों से हटेंगे खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेगा वेंडर जोन, सड़कों से हटेंगे खोखे
विज्ञापन
बदायूं। अगर सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा तो अगले कुछ दिनों में शहर में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है। सड़क के किनारे खड़े ठेले और खोमचे वालों को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका की तरफ से शहर में वेंडर जोन बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से वन विभाग रोड जगह का चयन किया गया है। पालिका के अनुसार अब शहर में किसी भी स्थायी दुकान का निर्माण नहीं कराया जाएगा। वेंडर जोन में बनने वाली दुकानें भी इस प्रकार की होंगी कि नाला सफाई में दिक्कत न आए।
अतिक्रमण ने शहर की सूरत ही पूरी बिगाड़ कर रख दी है। शहर की सड़कें पहले की अपेक्षाकृत सिकुड़ने लगी है, हालात यह है कि व्यापारियों ने दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अपनी दुकानों का सामान सजा लिया है। वहीं, ठेले-खोमचे वालों ने शहर फुटपाथ से आगे बढ़कर सड़क पर अपने ठेले लगाने शुरू कर दिये हैं। इसका परिणाम ये हुआ कि अब शहर में अधिकांश प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका ने शहर को पहले से सुंदर करने के लिए शहर में वेंडर जाने बनाने का फैसला लिया है। शहर में वेंडर जोन बनने के लिए बाद में नगर पालिका की तरफ से शहर में ठेले, खोमचे वालों को यही पर दुकान दे दी जाएगी। इससे सड़क पर अतिक्रमण की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी और उनका रोजगार भी चलता रहेगा।
एक हजार तीन सौ लोग करा चुके है पंजीकरण
वेंडर जोन में दुकानों को पाने के लिए अभी तक नगर पालिका में करीब एक हजार तीन सौ लोग आवेदन कर चुके हैं। हालांकि शहर में नगर पालिका की तरफ से अभी पांच सौ दुकानें बनाई जाएगी। यह दुकान इन लोगों को दी जाएगी ताकि यह लोग अपना रोजगार स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
नाले के ऊपर बनेंगी टीन की दुकानें
नगर पालिका की तरफ से वेंडर जोन बनाने के लिए शहर में जगह का चयन कर लिया गया है। इसके लिए नगर पालिका ने वन विभाग रोड को चुना है। पालिका के अनुसार नाले पर दुकानें बनाई जाएगी। इस दुकानों को बनाने में टीन का उपयोग किया जाएगा। यहां पर ईट से निर्माण नहीं होगा ताकि नाला सफाई में दिक्कत न आए।