{"_id":"5ef8c92c8ebc3e42b3203c7b","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4108870125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भामाशाह चौराहा के नाम से जाना जाएगा पुलिस लाइन चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भामाशाह चौराहा के नाम से जाना जाएगा पुलिस लाइन चौराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर का पुलिस लाइन चौराहा अब भामाशाह चौक के नाम से जाना जाएगा। रविवार को इसका उद्घाटन नगर विकास राज्यमंत्री/सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने बटन दबाकर किया। सभी ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहां संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा को समर्पित कर दी थी। नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि चौराहों के निर्माण में सबसे पहले भामाशाह चौराहा तैयार हुआ है। दो तीन चौराहे और भी हैं। सभी का नामकरण हो चुका है। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि बदायूं का यह चौराहा अब दर्शनीय होगा तथा शहर को एक नई पहचान देगा। इस मौके पर सभी ने बटन दबाकर चौराहे का उद्घाटन किया और प्रतिमा को माला पहनाईं। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी एवं भामाशाह समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।