फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उसहैत इलाके में बोरी में बंद करके फेंका नवजात

Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उसहैत के रुपापुर गांव में नवजात को ले जाता सिपाही। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उसहैत इलाके में एक नवजात शिशु बोरे में बंदकर जंगल में फेंक दिया गया। लोगों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। इस पर पुलिस ने बच्चे को महिला अस्पताल के एमएनसीयू में भर्ती करा दिया है। फिलहाल नवजात स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम रूपापुर निवासी ग्रामीण गुरुवार सुबह जंगल की ओर काम करने गए थे। तभी उन्होंने जंगल में पड़े बोरे से एक नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनी। सुनसान जंगल में नवजात की आवाज सुनकर वह दंग रह गए। जब उन्होंने नजदीक जाकर बोरा खोला तो उसके अंदर नवजात शिशु हिलडुल रहा था। उन्होंने ये देखकर तुरंत यूपी 112 पुलिस के सूचना दी। इससे कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

तब तक गांव के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते ये खबर आग की तरह फैल गई। चूंकि नवजात लड़का था, इसलिए लोग अनुमान लगा रहे हैं कि किसी बिन ब्याही मां ने बालक को जन्म देकर फेंका होगा। लोकलाज के डर से उसे बोरे में बंदकर फेंक दिया गया। पुलिस नवजात को महिला अस्पताल के एमएनसीयू ले गई और उसे भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर चाइल्ड के जिला कोआर्डिनेटर कमल शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस बारे में बाल कल्याण समिति को भी सूचना दी गई है। फिलहाल नवजात का इलाज चल रहा है। उसके बाद ही तय किया जाएगा कि बच्चा कहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed