{"_id":"5df536338ebc3e88053785da","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly388097049","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरिया खनू सेतू से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण को मिलेंगे 47.10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरिया खनू सेतू से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण को मिलेंगे 47.10 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के रामगंगा पर बसे नगरिया खनू के पुल से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग के लिए राज्य सरकार ने प्रस्ताव पास कर दिया है। इससे करीब तीन किलोमीटर वाले इस रोड से लगे कई गांवों की जनता को लाभ मिलेगा। खासकर बदायूं से शाहजहांपुर से आने जाने वालों को बेहद फायदा मिलेगा। इसके लिए 47.10 करोड़ अवमुक्त होने के बाद में यह रोड जल्द बनेगा।
रामगंगा की नदी से लगे गांव नगरिया खनू क्षेत्र में हर साल बाढ़ से भारी तबाही होती थी। उस तबाही को रोकने के लिए सरकार ने क्षेत्र की जनता की मांग पर नगरिया खनू पुल बनाने की मंजूरी दे दी। इसके बाद क्षेत्र की जनता उस पुल से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए शासन से धनराशि दिलाने की मांग कर रही थी। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने भी इसको शासन स्तर पर पहल की थी। उनकी पहल पर सरकार ने सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने 47 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक धनराशि का प्रस्ताव बनाया है। नगरिया खनू को जोड़े जाने से दर्जनों गांव की जनता को लाभ मिलेगा। बताया जाता है कि स्वीकृत धनराशि से लगभग तीन किलोमीटर चौड़ा मार्ग बनेगा। शासन ने सड़क निर्माण जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा है।