फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

मौसम ने ली करवट, तो प्रशासन को आयी कंबलों की याद

Fri, 13 Dec 2019 08:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। दिसंबर लगभग आधा निकल चुका है, लेकिन अभी तक प्रशासन गरीबों को बांटे जाने वाले कंबलों की खरीदारी नहीं कर पाया है। हालांकि मौसम का बिगड़ता मिजाज देखकर प्रशासन ने तीन दिन पहले जैम पोर्टल पर कंबल बुक किए हैं। ऐसे में कंबल आने में समय लगेगा, जिस वजह से गरीबों को ठंड में कुछ और दिन कंबल पाने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर गरीब, निर्धन लोगों के लिए हर साल ठंड में जिला प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण किया जाता है। इसके लिए बाकायदा शासन द्वारा सभी जिलों के लिए अलग से धनराशि मुहैया कराई जाती है, ताकि समय रहते इन कंबल की खरीदारी की जा सके। शासन से धनराशि मिलने के बाद में दिसंबर की शुरूआत में जिला प्रशासन के द्वारा कंबलों की खरीदारी नहीं की गई, जबकि दिसंबर माह से ठंड का आगाज हो जाता है। ऐसे में जब तीन दिन पहले ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया, तो प्रशासन को गरीबों के लिए कंबल बांटने की याद आई। उसके बाद में जिला प्रशासन द्वारा जैम पोर्टल पर कंबलों को बुक किया गया है। ऐसे में कंबल आने में अभी समय लगेगा। जिसकी वजह से इन सर्द रातों में गरीब लोग ठंड में ठिठुरते नजर आएंगे।
विज्ञापन

ठेकेदार से की बात, जल्द करें सप्लाई
-जैम पोर्टल पर कोई भी चीज बुक करने के बाद में, उसे पहुंचने में करीब 15 दिन का समय निश्चित किया गया है। हालांकि उनकी तरफ से जल्द ही चीजों को उपलब्ध करा दिया जाता है। ऐसे में तीन दिन पहले जब प्रशासन ने जैम पोर्टल पर कंबल बुक किए तो एडीएम ने संबंधित ठेकेदार को बुलाकर जल्द से जल्द कंबल की सप्लाई के निर्देश दिए। इस पर ठेकेदार ने जल्द कंबल जिला प्रशासन को मुहैया कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5434 कंबल का किए बुक
जिला प्रशासन के द्वारा जैम पोर्टल पर 5434 कंबलों को बुक किया गया है। इन कंबलों को पांच तहसीलों पर वितरण के लिए भेजा जाएगा। इन कंबलों में बदायूं तहसील के लिए करीब 12 सौ कंबल रहेंगे। बाकी कंबल चारों तहसीलों पर बांटे जाएंगे।

जैम पोर्टल पर कंबलों को बुक कर दिया है। एक-दो दिन में कंबल आ जाएंगे। इसको लेकर ठेकेदार से वार्ता हुई है। उसके बाद में पांच तहसीलों में कंबलों को वितरण कर दिया जाएगा।
-नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed