फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दो साल बाद भी गरीबों को नहीं मिले आसरा आवास

Wed, 11 Dec 2019 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सैदपुर। नगर पंचायत में करीब दो साल से बने आसरा आवासों का अब तक गरीबों को आवंटन नहीं हो सका है। देख-रेख के अभाव में आवाज जर्जर हो रहे हैं। सपा सरकार के दौरान बेघर गरीबों के लिए 11 करोड़ 16 हजार की लागत से 228 आवासों का निर्माण कराया गया था। मगर ये मकान अब तक नगर पंचायत के हैंडओवर भी नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

सपा सरकार के दौरान बेघर गरीबों के लिए आसरा आवास योजना शुरू की गई थी। नगर पंचायत ने मोहल्ला खेड़ा वार्ड नंबर आठ में आवास निर्माण के लिए 13 बीघा भूमि का आवंटन किया था। आवासों का निर्माण सीएनडीएस व जल निगम ने कराया था। आवासों का निर्माण पूरा होने के बाद किसी जिम्मेदार अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं गया। वर्तमान में आवास जर्जर हालत में पहुंच रहे हैं। ठेकेदार अरविंद कुमार का कहना है कि आवासों की देखभाल के लिए चौकीदार रखा है। इधर, ईओ विनोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि ठेकेदार को लिखित तौर पर सात दिन के भीतर आवासों की रंगाई-पुताई और मरम्मत का नोटिस दिया गया है। आवास योजना के लाभार्थियों की सूची डीएम को भेजी गई है। जल्द आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed