{"_id":"5dc08eb08ebc3e013662d6ef","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly38277435","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले के फैसले को लेकर प्रशासन बरत रहा सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामले के फैसले को लेकर प्रशासन बरत रहा सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सर्वोच्च न्यायालय के अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। सभी थानेदारों को अपने अपने क्षेत्रों में अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जहां बिसौली में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया, वहीं अन्य स्थानों पर बैठकों के माध्यम से सौहार्द बनाये रखने की अपील की।
बिसौली। नगर के मुख्य मार्ग समेत गली मोहल्लों में एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर व कोतवाल पंकज लवानिया के नेतृत्व में पुलिस बल ने रूट मार्च निकाला। एसडीएम ने कहा कि अयोध्या मामले में आने वाले निर्णय पर किसी भी तरह के बहकावे में न आएं।
वजीरगंज। सोमवार को नगर के थाना में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें लोगों से अपील की गई कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और उनको फैलने से रोकें। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि बैठक में मंदिरों के पुजारी, मस्जिदों के मौलवी और नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोगों से अपील की गई है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद समाजिक सौहार्द बनाने में प्रशासन की मदद करें। किसी भी प्रकार की अफवाह में ध्यान न दें। यदि कोई गलत मैसेज सोशल मीडिया में चलाता है तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी, राहुल वार्ष्णेय, अरविंद सिंह, कुलदीप शर्मा, राजीव वार्ष्णेय, नितिन सिंह, ताहिर अंसारी, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर में भाजपा के जिलामंत्री सोवरन सिंह लोधी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि न्यायालय को जो भी फैसला हो वह स्वीकार होगा। साथ ही सभी से अपील की कि कोई भी ऐसा काम न किया जाए, जिसकी वजह से किसी को कोई दिक्कत हो। बैठक में गुड्डू गुप्ता, विजय सिंह लोधी, हरवंश शाक्य, दिगम्बर सिंह, सियाराम गुरु, राजेन्द्र सागर, अजय सक्सेना, नेत्रपाल राजपूत, जय सिंह, नवतोष शर्मा मौजूद रहे।
अफवाहों पर ध्यान न दें लोग, बनाए रखें शांति व्यवस्था
सहसवान। कोतवाली में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में एसडीएम लाल बहादुर ने कहा कि सभी लोग आपस में भाईचारा बनाए रखते हुए अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक मेसेज सोशल मीडिया पर डालने से बचें। बारावफात के मद्देनजर बुलाई गई बैठक में सभी पक्षों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश चंद्र माहेश्वरी, अंबरीश वर्मा, पीयूष माहेश्वरी, सचिन शर्मा, देवपाल, मंसूर अहमद खां, सलीम अहमद खां, रिहान अंसारी, रंजीत कौशिक आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने किया। संवाद