फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

एसके इंटर कॉलेज में लगने लगीं आतिशबाजी की दुकानें

Fri, 25 Oct 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। गत वर्ष ककराला रोड पर एक पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इससे सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने पिछली दीपावली पर आतिशबाजी की ब्रिकी के लिए घनी आबादी से दूर एसके इंटर कॉलेज की फील्ड को चुना था। इस बार भी प्रशासन की ओर से एसके कॉलेज फील्ड को ही हरी झंडी दी गई है। वहीं पिछली बार के मुकाबले इस बार 16 दुकानें अधिक लगाई जा रही हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना लाइसेंस के किसी भी व्यक्ति को आतिशबाजी नहीं बेचने दी जाएगी।
विज्ञापन

कुछ साल पहले तक करवाचौथ से ही गली, मोहल्लों में आतिशबाजी की दुकानें सज जाती थीं। लेकिन अब इसमें सख्ती की जाने लगी है। इस बार भी पुलिस और प्रशासन शुरूआत से पटाखों को लेकर सख्ती दिखाए हुए था। जिस कारण दुकानदारों ने भी किसी प्रकार का जोखिम उठाना उचित नहीं समझा। ऐसे में व्यापारी प्रशासन द्वारा स्थान चयनित किए जाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही प्रशासन ने स्थान का चयन कर अस्थाई लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन मांगे। उसके बाद से अब तक प्रशासन की ओर से 71 लोगों को अस्थाई लाइसेंस दिया जा चुका है। लाइसेंस मिलने के बाद में लोगों ने एसके इंटर कॉलेज फील्ड में गुरुवार सुबह से ही दुकानें लगाना शुरू कर दी हैं। देर शाम को आतिशबाजी की खरीदारी भी शुरू हो गई। पिछले साल के मुकाबले इस साल 16 दुकान ज्यादा लगी हैं। पिछली साल 55 दुकानें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


पुलिस भी है चौकस
आतिशबाजी के बाजार में जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों को लगाया है, उन पर 25 किलोग्राम से अधिक बारूद की ब्रिकी न हो, इस पर पुलिस की पैनी नजर है। साथ ही दुकानदारों ही हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। वहीं एसके इंटर कॉलेज फील्ड में दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं बिक रहे गलियों में पटाखे
प्रशासन की सख्ती का ही असर है कि इस बार शहर की गलियों में दुुकानों पर होने वाली पटाखों की ब्रिकी नहीं हो रही है। जबकि इससे पहले लगभग हर किराने की दुुकान पर आतिशबाजी की ब्रिकी बिना किसी रोक टोक के होती रहती थी।


आतिशबाजी की ब्रिकी वही कर सकेंगे, जो लाइसेंस धारक है। बाकी किसी को अनुमति नहीं होंगी। बावजूद इसके कोई दुकानदार आतिशबाजी बेचते पकड़ा गया तो उसके विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-केके अवस्थी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed