{"_id":"5dae03298ebc3e01307737e9","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly381055496","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस: इस बार आम आदमी की पहुंच में..डायमंड रिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस: इस बार आम आदमी की पहुंच में..डायमंड रिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। काफी दिनों तक बाजारों में मंदी के असर के बाद अब त्योहारों का रंग दिखाई देने लगा है। बाजार अब गुलजार होने लगे हैं। दीपावली और धनतेरस को देखते हुए दुकानदार भी मौके का भरपूर फायदा उठाने में लगे हुए हैं। दोनों त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खरीदार भी बाजार में उतरने लगे हैं। कई सामान की एडवांस बुकिंग की जा रही है। वहीं सोना व चांदी के गहने भी खनकने के लिए तैयार हैं। दीपावली व धनतेरस के लिए लोग एडवांस बुकिंग भी करने लगे हैं।
धनतेरस पर लोग सोने चांदी के गहनों, बर्तन, कपड़े आदि की खरीदारी शुुुभ मानते हैं। पहले जहां लोग धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के सिक्के परंपरागत तौर पर खरीदते थे, वहीं अब लोगों का रुझान ज्वैलरी की तरफ बढ़ा है। यही वजह है कि इस बार सराफा मार्केट में आम लोगों का भी खास ध्यान रखा गया है। इस बार बाजार में मध्यम वर्ग की आय को ध्यान में रखते हुए ज्वैलरी भी मौजूद है। कल तक आम आदमी की पहुंच से दूर मानी जाने वाली डायमंड ज्वैलरी भी बहुत ही कम दामों पर उपलब्ध है। ग्राहक उनको देखकर अपने बजट के अनुसार खरीद रहे हैं। इस बार डायमंड की अंगूठी पांच हजार तक में मिल रही है। डायमंड की क्वालिटी और सोने की शुद्धता के आधार पर दाम बढ़ते जाते हैं।
बाजार में आधुनिक आभूषण भी उपलब्ध
इस वर्ष दुकानों पर गहने काफी आधुनिक और आकर्षक आए हैं, जो ग्राहकों को एक नजर में पसंद आ रहे हैं। सराफा बाजार में कोलकाता, अहमदाबाद, इटैलियन, राजकोट और बांबे रेडियम फैशन की ज्वैलरी उपलब्ध हैं। महिलाएं इटैलियन ज्वैलरी को अधिक पसंद कर रही हैं। शहर में बड़े दुकानदार ग्राहकों को आभूषणों की खरीदारी पर छूट संग उपहार भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
मिल रहे सोने चांदी के डॉलर भी
पहले के समय में लोग चांदी और सोने के सिक्के ही खरीदते थे, लेकिन अब बाजार में सोने और चांदी के डॉलर भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत भी बहुत सीमित है। सिक्के की ही कीमत पर डॉलर बिक रहा है। इस बार बाजार में एक ग्राम गोल्ड डॉलर की कीमत 4200 रुपये है, जबकि चांदी के पांच ग्राम के डॉलर की कीमत 280 रुपये है। सिक्के भी इसी रेट में बेचे जा रहे हैं।
प्लेटिनम की चेन भी खूब भा रही
प्लेटिनम की चेन भी ग्राहकों को पसंद आ रही है। प्लेटिनम एक प्रकार का सफेद गोल्ड है और लोगों को बहुत लुभा रहा है। पहले प्लेटिनम के आभूषण भले ही प्रचलन में न हों, लेकिन आज मार्केट में इसकी बहुत मांग है। मार्केट में प्लेटिनम की चेन की कीमत 11 हजार रुपये से शुरू है।