फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

तीन तलाक पीड़िताओं की सुनी समस्या, कहा-मिलेगा न्याय, जेल जाएंगें आरोपी

Mon, 21 Oct 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। रविवार को पुलिस लाइंस पहुंची प्रदेश स्तरीय टीम में शामिल महिला अधिकारियों ने मुख्य रूप से तीन तलाक पीड़िताओं की समस्याएं सुनी। उनके मामले में क्या हो रहा है, चार्जशीट दाखिल हुई या नहीं, सबके बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें जरूर न्याय मिलेगा, आरोपी जेल जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत की सिटी मजिस्ट्रेट रितु पूनिया और बरेली की सीओ सीमा यादव ने मुख्य रूप से जिले की सभी तीन तलाक पीड़िताओं को रविवार सुबह पुलिस लाइंस बुलाया। बताते हैं कि जिले के अलग-अलग थानों में तीन तलाक के कुल छह मामले दर्ज हैं। महिला अधिकारियों ने सभी छह महिलाओं को बुलाया था लेकिन किसी कारणवश तीन पीड़िताएं पुलिस लाइंस नहीं पहुंची। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी जायरा ने बताया कि उसके पति का नाम मिस्टर है। उसके एक बच्ची भी है लेकिन पति ने तीन तलाक दे दिया है। इससे उसे अपने मायके वालों के सहारे जीवन गुजारना पड़ रहा है तो वहीं फैजगंज निवासी सुरमिला पत्नी मुनव्वर ने बताया कि उसका पति रोजाना मारपीट करता था। विरोध करने पर तीन तलाक देकर भाग गया। इस मामले में उसकी रिपोर्ट दर्ज है। इधर, महिला अधिकारियों ने तीन तलाक पीड़िता कुलसमा निवासी ककराला के मामले की जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आज के दौर में भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। जबकि महिला के अभाव में परिवार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि तीन बार तलाक कहना क्राइम है। महिलाओं के अधिकारों को गंभीरता से लिया गया है। उन्हें अपना हक जरूर मिलेगा। इस दौरान उन्होंने एक पति-पत्नी के विवाद को भी सुलझाया। उन्हें एक साथ रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed