फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

‘कब्जा करने वाले माफिया को चिह्नित कर करें कठोर कार्रवाई ’

Sun, 20 Oct 2019 09:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली दातागंज, थाना मूसाझाग में जन शिकायतें सुनीं। डीएम ने लेखपालों से कहा कि भूमि विवाद संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने का बहुत अच्छा समय है। इस समय किसानों के खेत खाली हो रहे हैं, लेखपाल मौके पर जाकर समस्याओं को निस्तारित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसानों की फसल कटने वाली है, ऐसे में अगली फसल बोने से पहले भूमि पैमाइश की शिकायतें निस्तारित हो जानी चाहिए। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि जो भी चक मार्ग, तालाब व सरकारी भूमि पर माफिया ने अवैध कब्जे कर लिए हैं, उनको चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए। लेखपाल सरकारी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते रहे, किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने से धान का लागत मूल्य अच्छा मिलेगा। एसएसपी ने कहा कि गांव में समाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों को विशेष तौर पर चिह्नित कर मुचलका पाबंद किया जाए। लोगों के यहां आने वाले मेहमानों को भी चिह्नित किया जाए। किसी क्षेत्र में भी कोई अशांति होती है, तो संबंधित लेखपाल व बीट के सिपाही की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। गांव के छोटे-छोटे विवादों को वहीं पर निस्तारित कर दिया जाए। लेखपाल गांवों के प्रमुख लोग, आशा, सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं समेत आदि लोगों की सूची बना लें, जिससे समय-समय पर गांव से शांति व्यवस्था की जानकारी ली जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed