{"_id":"5daa00d08ebc3e93ae3f468b","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly380734720","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से आयी टीम ने जानी योजनाओं की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से आयी टीम ने जानी योजनाओं की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/उझानी। शासन की ओर से नियुक्त महिला अधिकारियों की टीम शुक्रवार को बदायूं पहुंची। उसके बाद टीम उझानी गई। वहां पर उन्होंने महिलाओं के लिए शासन की ओर से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की, साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया।
टीम के सदस्यों ने सबसे पहले उझानी ब्लॉक के गांव बसोमा के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को बुलाकर योजना की जानकारी ली। इसके अलावा किशोरी, बालिकाओं के एनीमिया प्रबंधन व लाभार्थियों के आधार लिंक के संबंध में भी लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद में जूनियर हाई स्कूल बसौमा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यूनिफार्म वितरण, शिक्षा की गुणवत्ता मिड डे मील, शौचालय इत्यादि भी देखा। इसके बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया, साथ ही सुकन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य व पोषण के संबंध में चर्चा की गई। देर रात टीम की सदस्यों ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के साथ में डीआरडीए पीडी मौजूद रहे।