{"_id":"5daa00d38ebc3e016b6b0e61","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly380674935","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सही नहीं कराने से लोगों नाराज, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सही नहीं कराने से लोगों नाराज, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। वजीरगंज-भतरीगोवर्धनपुर मार्ग पर सोत नदी के पुल के समीप दो माह पहले बारिश से कटकर टूटी सड़क को अब तक सही नहीं कराया गया है। सड़क में करीब छह फुट गहरा गड्ढा हो गया है। इसके अलावा सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इससे नाराज राहगीरों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
करीब 15 किलोमीटर लंबा वजीरंगज-भतरीगोवर्धनपुर लिंक मार्ग बदायूं-बिल्सी मार्ग से जुड़ता है। इस मार्ग से दो दर्जन से भी अधिक गांव के लोगों का आवागमन रहता है। ग्रामीणों के अनुसार दो माह पहले बरसात के पानी से सोत नदी के पुल के समीप सड़क कट गई। सड़क में छह फुट गहरा गड्ढा हो गया। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर कई जगह सड़क टूटी पड़ी है। इन गड्ढों में गिरकर वाहन स्वामी घायल हो रहे हैं। सड़क टूटने की जानकारी संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी गई, लेकिन सड़क के न तो गड्ढे भरवाए और न ही मरम्मत कार्य हुआ। इस मार्ग से बड़े वाहनों का यातायात पूरी तरह बंद है। राहगीरों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को टूटी सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क सही नहीं कराई गई तो जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विवेक, विशाल, गौरव शंखधार, सौम्या, अंजली, सतेन्द्र, रमेश चंद्र आदि रहे।