फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

नए डीएम कुमार प्रशांत ने कार्यभार किया ग्रहण

Wed, 16 Oct 2019 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। मंगलवार को नए डीएम कुमार प्रशांत ने मुख्य कोषागार में जाकर कार्यभार ग्रहण किया। सीडीओ, एसपीआरए, सिटी मजिस्ट्रेट समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने डीएम का स्वागत किया। इसके बाद डीएम ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता में शामिल है, जिसमें सबके सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

नए डीएम कुमार प्रशांत 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पहली पोस्टिंग सीडीओ के पद पर गोरखपुर में हुई, वहां पर दो वर्ष तक रहे। इसके बाद वह चंदौली और फतेहपुर के डीएम के पद पर भी तैनात रहे। अब विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक विभाग लखनऊ से बदायूं डीएम के पद पर आए हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने जिला कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उचित तरीके से क्रियान्वयन हो। जिले की कानून व्यवस्था ठीक रहे और जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समयबद्ध निस्तारण हो। यह उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा। उन्होंने बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) आईआईटी कानपुर से किया है। इस मौके पर सीडीओ निशा अंनत, एसपीआरए डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed